फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : अपराधियों ने घर से बुलाकर युवक को मार दी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 08 May 2025 09:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar : किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि घर से बुलाकर युवक की जान ले लेगा। पिछली बार भी उसकी हत्या करने की कोशिश की गई थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के घूरघाट पंचायत के रामपुर गांव में बुधवार देर रात करीब 9:45 बजे अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोपाल यादव के पुत्र जनार्दन यादव (48) के रूप में की गई है। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025 : फिर बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रोहतास में तैयारी

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने पहले जनार्दन के पुत्र विवेक यादव पर गांव में भोज के दौरान फायरिंग की, लेकिन विवेक बाल-बाल बच गए। इसके बाद बदमाशों ने जनार्दन को उनके घर से बुलाकर गोली मार दी। गोली लगते ही जनार्दन यादव जमीं पर गिर पड़े। आननफानन में उसे लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : 'तेज प्रताप हसनपुर से लापता, तेजस्वी राघोपुर विधानसभा के लिए नहीं पक्का'- जदयू ने क्यों कहा ऐसा?

घटना के संबंध में सिसवन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सिवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे का कारण क्या था और अपराधियों की पहचान क्या है। उन्होंने बताया कि जनार्दन यादव का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था, जिसके कारण फिलहाल घटना के कारणों का पता चल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर सुराग जुटाने में जुटी है।  ग्रामीण पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की तह तक जाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें