Bihar : परिवार में आज ख़ुशी का माहौल था। भतीजे के मुंडन के लिए अशोक धाम गये थे। सारा कार्य शुभ-शुभ हो गया, लेकिन लौटने के दौरान एक अशुभ घटना हो गई। ट्रक ने शख्स को कुचल दिया।
बेगूसराय में ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक की है। मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुमहारसों निवासी श्री सिंह के पुत्र रामरतन सिंह (42) के रूप में की गई है। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई।
जनेऊ संस्कार कर लौटने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि आज रामरतन परिवार के साथ अपने भतीजा सौरभ कुमार का जनेऊ संस्कार करने टेंपो से अशोक धाम गए थे। इसी दौरान लौटने के वक्त हादसा हुआ। वह दिल्ली में रहकर काम करते थे, जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। वही स्थानीय लोग व परिजनों ने ट्रक को पकड़ लिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि टेम्पू से आने वक्त सुभास चौक के समीप ट्रक ड्राइवर ने टेम्पू में ठोकर मार दिया। इसके बाद मेरे पापा ट्रक ड्राइवर को कुछ कह रहे थे। तभी ट्रक ड्राइवर उनको कुचलते हुए भागने लगा। इसके बाद मेरे भाई ने उसे खदेड़कर पकड़ा। उक्त युवक ने आरोप लगाया कि ट्रक ड्राइवर नशे में धुत्त था। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम NH-31 फोरलेन पर यह हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था, इसलिए उन सारी बातों की भी जांच की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: मुठभेड़ में पकड़ाए तीन आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, तीनों पर यूपी की किशोरी के साथ दरिंदगी का है आरोप