फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पेड़ का 'इंतकाम' :पेड़ काटने के दौरान टहनी से गला दबा,युवक की मौत बिहार में पांच घंटे तक लटकता रहा शव

Mon, 16 Jun 2025 11:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : ताड़ के पेड़ पर चढ़ना और सूखी हुई डालियों को काटना रोज का काम था। लेकिन क्या प्रकृति भी इंसान से बदला लेती है? यह सवाल आज उस समय के बाद से होने लगा जब पेड़ पर ही शख्स की मौत हो गई। लोग कह रहे हैं कि डालियों में फंसकर उनकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन
ताड़ के पेड़ पर लटका रहा शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाने क्षेत्र के चक हसन मुहल्ले में तार के पेड़ पर छज्जा काटने के लिए चढ़े शख्स की छज्जा में दबने से मौत हो गई। मौत के कई घंटों के बाद तक उसका शव पेड़ पर अटका हुआ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी है।मृतक की पहचान अनिल चौधरी अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा गांव के निवासी के रूप में किया गया है। परिजन को जब इस बात की जानकारी मिली तो मौके पर दौर पड़े और देखा कि अनिल चौधरी का शव पेड़ पर लटका हुआ है।घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची हुई पुलिस इस मामले की करवाई में जुटी हुई है।और आख़िरकार साढ़े पांच घंटे के बाद पुलिस ग्रामीण के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें- Bihar News : खोजी कुत्ते सूंघते-सूंघते ठिठक कर भौंकने लगे एक जगह, खोदी गई जमीन तो निकला शराब का जखीरा

घटना को लेकर परिजन ने बताया है कि वह हर रोज तार के पेड़ की सूखी डाली को काटने के लिए जाते हैं। आज शाम को वह आए थे और पेड़ पर चढ़े। इसी दौरान में यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने उनके शव को नीचे उतारा।वही मौके पर पहुंचे स्थानीय जन प्रतिनिधि ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण आज तार के पेड़ पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान उसकी डाली से दब गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: अब दक्षिण बिहार से पटना आना हुआ आसान, सीएम नीतीश कुमार ने दी मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। धीरे-धीरे घटना की जानकरी पूरे गांव को हो गई। शव को नीचे उतारा गया।वही पेड़ काफी ऊंचा होने के कारण रेस्क्यू करने में कठिनाई आ रही थी। वही इस पूरे मामले को लेकर के अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि एक युवक की तार के पेड़ काटने के दौरान डाली में दबकर ऊपर ही मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद डेड बॉडी को नीचे उतारा गया है और आगे की कार्रवाई कीई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें