फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खगड़िया में युवक की निर्मम हत्या, शादी समारोह से लौट रहा था, अपराधियों ने नंगा कर मारी गोली

Sat, 12 Jul 2025 11:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria Police: इस दिलदहला देने वाली घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक के सारे कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत में शुक्रवार की मध्य रात्रि एक युवक की अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना कुर्बन गांव के पूरब स्थित लड्डू सिंह के एक बगीचे में हुई। मृतक की पहचान महद्दीपुर गांव निवासी सुधीर सिंह (खेरोवाला) के 23 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है। राजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और टेंट हाउस में काम करता था।

विज्ञापन


टेंट लगाकर अपने घर लौट रहा था
मिली जानकारी के अनुसार, राजू कुमार संभवतः एक शादी समारोह से टेंट लगाकर अपने घर लौट रहा था, तभी हत्यारों ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया। इसके बाद उसे लड्डू सिंह के बगीचे में ले जाकर निर्वस्त्र कर कनपटी में गोली मार दी गई। अहले सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद बगीचे में उसकी लाश मिली। वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फौरान बेलदौरान थाना को घटना के बारे में जानकारी दी।
भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, झपकी के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खोया, नहर में गिरी कार; दो गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है
पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह 7:45 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। युवक की हत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश जारी है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें