अभिषेक कुमार का विनर लिस्ट में नाम आया।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं वैशाली के महुआ निवासी अभिषेक ने बताया कि इस बार जब से IPL शुरू हुआ है, तब से जीतो ‘जीतो धन धना धन’ खेल रहा हूं। 10 अप्रैल पर मैच के दौरान कई सवालों का जवाब दिया। इसके बाद 11 अप्रैल को विनर लिस्ट में मेरा नाम और फोटो आया। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने ‘जीतो धन धना धन’ में कार जीती है। मैं अपनी पसंदीदा टीम के मैच जियो सिनेमा पर हिन्दी भाषा में देखता हूं।
इधर, धीरेंद्र कुमार ने कहा ‘जीतो धन धना धन’ प्रतियोगिता में कोई भी दर्शक कार जीत सकता है। मैच के दौरान दर्शकों को अपने फोन को पोर्ट्रेट मोड में रखना होता है। स्क्रीन के नीचे एक चैट बॉक्स खुल जाएगा, जहां हर ओवर से पहले एक सवाल पूछा जाएगा। दर्शक चार विकल्पों मे से किसी एक का चयन करके जवाब दे सकता है। मैच के दौरान सबसे ज़्यादा सही जवाब देने वाले दर्शकों के पास कार जीतने का मौका होता है। कार के अलावा, प्रतियोगिता में दर्शकों को स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, स्पीकर, ब्लूटूथ नेकबैंड और वायरलेस इयरफोन जैसे कई और पुरस्कार जीतने का मौका भी मिल रहा है।