फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दम घुटने से बच्ची की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर; अलाव जलाकर घर में सो रहा था परिवार

Fri, 20 Dec 2024 08:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

घर में अलाव जलाकर सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान कमरे में काफी धुआं भर गया। देखते ही देखते चार लोगों का दम घुटने लगा। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के गर्दनीबाग इलाके में अलाव से निकले हुए धुएं से दम घुटने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती है। तीनों का इलाज चल रहा है। 

 

बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनता रोड स्थित पुराने मकान की है। गुरुवार रात परिवार के सदस्य घर में अलाव जला कर सो रहे थे। इसके बाद अलाव से धुआं जहरीली गैस के रूप में निकलने लगी। घर के मुखिया की अचानक अपनी आंख खुली तो देखा कि कमरे में धुआं फैला हुआ था। इसके बाद यह लोग शोर मचाने लगे। हंगामा सुनते ही पड़ोसियों द्वारा घर का दरवाजा तोड़ा गया और सभी को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक एक बच्ची की मौत हो चुकी थी। मामले में गर्दनीबाग थाना की पुलिस ने बताया कि दम घुटने से एक मासूम की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। लोगों से अपील है कि बंद कमरे में अलाव बिल्कुल न जलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें