फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; घर में अकेले पाकर घुसा अपराधी, दरिंदगी कर मार डाला

Sat, 02 Nov 2024 08:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: पुलिस ने बताया कि घर में महिला अकेली थी। इसी बीच अपराधी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी हत्या कर दी। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में शुक्रवार देर रात दरिंदे ने महिला के साथ दरिंदगी की फिर से उसे मारकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। यह पूरा मामला गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई
मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि अपराधी ने महिला को घर में अकेले पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद महिला की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस घटना में शामिल अपराधी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घर में अकेली थी महिला
पुलिस ने बताया कि घर में महिला अकेली थी। इसी बीच अपराधी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी हत्या कर दी। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतिका के पति बाहर में काम करता है। महिला के बच्चे नहीं हैं। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। फिलहाल जांच की जा रही है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी आशीष भारती के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए गुरुआ पुलिस बीती रात से विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगा था। हालांकि शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के रमा बिगहा गांव का रहने वाला पप्पू दास के रूप में की गई। फिलहाल थाने में आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में आरोपी ने आरोप स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें