फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में महिला की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क पर बवाल; परिजनों ने पुलिस पर लगाया यह आरोप

Sat, 14 Jun 2025 02:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Police: सड़क पर हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस पर ही कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वरीय पुलिस अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र के झबूचक गांव में एक महिला की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई।  मृतक महिला की पहचान सतेंद्र बिंद की पत्नी राधिका देवी के रूप में हुई है। मौत के बाद लोगों ने पालीगंज मसौढी रोड को इचीपुर के पास शव रखकर आगजनी कर जाम कर दिया।जाम की सूचना मिलने के बाद पालीगंज अनुमंडल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। 

विज्ञापन


इधर, परिजनों का आरोप है कि दुल्हिनबाजार थाना की पुलिस द्वारा पीट-पीटकर कर महिला की हत्या की गई है। मृत महिला की बहू जीरा कुमारी ने बताया कि रात को लगभग एक से दो बजे के आसपास जब हमलोग घर में सोए हुए थे। तभी दुल्हिनबाजार थाने की पुलिस अपरहण के मामले में घर पर आई थी। वो भी  दूसरे के घर के छत से होते हुए हमारे घर में छत से सीढ़ी के द्वारा नीचे आई। नीचे आते ही पुलिस हमको और हमारी सासु मां को मारने  लगी और धक्का दे दी जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब हम लोग उनको उठाने की कोशिश किए तो वह नहीं उठी। तभी एक महिला पुलिसकर्मी के द्वारा बताया गया कि प्याज और पानी दो तो उठ जाएगी। उसके बाद सभी पुलिसकर्मी निकल गए और मैंने अपनी सास को देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसलिए हम लोगों को सरकार से न्याय चाहिए निर्दोष लोग की हत्या पुलिस द्वारा की गई है। 

पूनम देवी ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत की थी
चार दिन पूर्व दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र के झबुचक गांव निवासी पूनम देवी ने अपनी बेटी के अपहरण को लेकर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दी थी। लेकिन, पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित महिला डीजीपी के पास पहुंची और पूरी जानकारी डीजीपी विनय कुमार को जनता दरबार में दी। डीजीपी ने पदाधिकारियों को तत्काल जांच के आदेश दिए। पटना एसएसपी ने पालीगंज डीएसपी दो के नेतृत्व में जांच कराई जिसमें मामला सही पाया गया और लापरवाही भी सामने आई। इसके बाद पटना एसएसपी ने दुल्हिनबाजार थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। उसके बाद मामला दर्ज हुआ और पुलिस आरोपी की तलाश में  शुक्रवार की रात को मृतक महिला के घर पर गई थी। इसी दौरान नोंकझोक व मारपीट हुई जिसमें महिला की मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में मुठभेड़, सरकारी पिस्टल छीनकर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने मारी गोली
विज्ञापन


लोगों के साथ पुलिस की नोंक झोंक हुई थी
इधर घटना को लेकर पालीगंज डीएसपी 2  उमेश्वर कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार देर रात दुल्हिनबाजार की थाने में एक लड़की का अपहरण के मामले पूनम देवी के द्वारा दर्ज करवाया गया था। उसी में मृतक महिला के दोनों पुत्र नामजद थे। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पर अभियुक्तों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान परिवार के लोगों के साथ पुलिस की नोंक झोंक हुई थी। हालांकि महिला की मौत कैसे हुई है अभी तक स्पष्ट है नहीं हो सका है। फिलहाल इसके लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है और मेडिकल टीम के गठन के सहायता से महिला का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें