फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गया में सड़क हादसे में महिला की मौत, तेज रफ्तार बस ने रौंदा; विरोध में लोगों ने किया जमकर बवाल

Wed, 28 Aug 2024 12:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

महिला अपने पति के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को पकड़ लिया। बस का चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में बुधवार को तेज रफ्तार बस ने एक महिला को रौंद दिया। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं आक्रोशितों ने ईट पत्थर से बस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं बस में भी आग लगा दी। साथ ही शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोगों के सड़क जाम के कारण गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सड़क दुघर्टना में महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाने में जुटी है।

विज्ञापन


तेज रफ्तार बस ने महिला को रौंद डाला
यह पूरा मामला चंदौती थाना क्षेत्र के कोसमा गांव के समीप का है। मृत महिला की पहचान परैया थाना क्षेत्र के नयूआ बिगहा गांव की रहने वाली 45 वर्षीय रश्मि देवी के रूप में हुई है। गया के चंदौती थाना क्षेत्र के गया टिकारी मुख्य सड़क मार्ग पर कोसमा गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बस ने महिला को रौंद दिया। इसमें घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रश्मि देवी(45) के रूप में की गई है। जो परैया थाना क्षेत्र के नऊआ बिगहा गांव की रहने वाली थी।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को पकड़ लिया
बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने पति के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को पकड़ लिया। वहीं बस चालक फरार हो गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद चंदौती थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंची है। वहीं आक्रोशितों को समझाने में लगी है। शव को सड़क पर रखकर कार्रवाई की मांग कर रहे है। फिलहाल मौके पर पहुंची चंदौती थाने की पुलिस बस को अपने कब्जे में लेकर थाना भेजने की कार्रवाई कर रही है। वहीं सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस समझाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें