फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, चिता से पुलिस ने अधजला शव किया बरामद, जांच में जुटी

Sun, 15 Jun 2025 11:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Bihar : श्मशान घाट में अचानक पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। चिता के आसपास खड़े लोग वहां से इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने आननफानन में जलती चिता को बुझाया और बचे हुए अर्द्धशव को लेकर अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के सिसरीता ओपी क्षेत्र से एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद पुलिस ने जलती चिता से महिला का शव बरामद किया है। मृतका नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ी गांव निवासी ददन चौधरी की पत्नी सुशीला देवी (35) बताई जाती है।

विज्ञापन


मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सुशीला देवी की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद परिजन चोरी छुपे शव का दाह संस्कार कर रहे थे। तभी मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जलते हुए शव को बुझाकर अवशेष को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार शव लगभग जल चुका था। चिता पर बचे कुछ अवशेष को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया हमला, कहा- सरकार पारदर्शी है, तो करे जमाई आयोग का गठन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया पटना
पुलिस जब चिता से मिले उन अवशेषों को झोला में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची, तो सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बीके पुष्कर के नेतृत्व में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और बोर्ड ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया। डॉ बीके पुष्कर ने बताया कि सदर अस्पताल में फिलहाल शव के अवशेष का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : दिल्ली से लौटते ही भाजपा सांसद का पुत्र हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस

पारिवारिक विवाद में महिला ने लगाई फांसी
घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतका सुशीला देवी का उसकी देवरानी से पारिवारिक विवाद को लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। रविवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद सुशीला देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सुशीला देवी को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं तथा पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें