फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फांसी लगाते हुए बहन को किया वीडियो कॉल, कहा- अब नहीं जीना चाहती; पटना में महिला ने की आत्महत्या

Mon, 11 Nov 2024 06:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : इन दिनों आत्महत्या का चलन बहुत बढ़ गया है। राजधानी के पॉश एरिया में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। लेकिन उसने इस घटना को अंजाम देते वक्त अपनी बहन को वीडियो कॉल करते हुए कहा- कि अब मैं जीना नहीं चाहती हूं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एक विवाहिता ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना श्री कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान अमन कुमार की पत्नी दामिनी ऊर्फ डॉली कुमारी (26) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन


आत्महत्या करने के दौरान बहन को किया वीडियो कॉल
 घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दामिनी उर्फ डॉली सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाते हुए अपनी बहन को कहा कि मैं अब जीना नहीं चाहती हूं, इसलिए सुसाइड कर रही हूं। दामिनी उर्फ डॉली  नवगछिया की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि उसको 2 साल की बेटी है जो दिव्यांग है। वह उसे पालने में असमर्थ हो रही थी। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन एक डायरी मिला है, जिसमें इस तरह की कुछ बातें लिखी हुई हैं। मायके पक्ष के अनुरोध पर पुलिस ने शव को सुरक्षित रखा है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें