फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : डायन के आरोप में फिर हमला, महिला पर बरसाए ईंट-पत्थर; घर में छिपकर बचाई जान

Fri, 11 Jul 2025 11:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : बिहार में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की है। महिला किसी तरह दूसरे के घर में छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, तब बड़ी मुश्किल से उकी जान बच पाई। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में अंधविश्वास का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में मुफस्सिल थाना अंतर्गत टेटगामा में डायन का आरोप लगाकर पांच व्यक्तियों की जलाकर हत्या करने के मामले के बाद अब मीरगंज थाना अंतर्गत रंगपूरा दक्षिण पंचायत के कजरा में डायन होने के आरोप में महिला मीरा देवी पर लगभग 6-7 की संख्या में लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। मीरगंज थाना में इस बाबत मामला दर्ज किया है। यह घटना  मीरगंज थाना अंतर्गत रंगपूरा दक्षिण पंचायत के कजरा गांव की है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर दबंगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पीड़ित महिला रंगपुरा दक्षिण पंचायत के कजरा वार्ड 13 की निवासी मीरा देवी ने बताया कि 10 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही प्रमोद साह अपने पांच सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचे और डायन कहकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद हमलावरों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने को कहा। भय के कारण खुद को घर में बंद कर लिया और तत्काल मीरगंज थाना को सूचना दी।

घटना के संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। पीड़िता के आवेदन पर प्रमोद साह सहित कुल छह व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। पूर्णिया जिला में टेटगामा के बाद अब कजरा में इस घटना से साबित कर दिया है कि पूर्णिया के ग्रामीण इलाके के कुछ लोग अभी भी अंधविश्वास में जी रहे हैं। इसके लिए प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाने की सख्त जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें