Bihar : दिल्ली में शादी हुई, दो बच्चे भी हुए, फिर बीबी सुन्दर नहीं है, कहकर उसे छोड़ दिया। पति को ढूंढते हुए वह बिहार आ गई और थाने में पति के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस ने आरोपी को बरामद भी किया, लेकिन वह जिस स्थिति में मिला, उसे देख पत्नी हैरान रह गई।
एक विवाहिता लोगों से पूछते पूछते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला पहुंची। पूछने पर उसने बताया कि वह अपने पति को खोजते हुए नालंदा पहुंची है। लेकिन जब उसके पति का कहीं कोई अता पता नहीं चल पाया तब वह महिला शनिवार की शाम को महिला थाना पहुंची और वहां अपने पति के ल्हिलाफ मामला दर्ज कराया। उसका कहना है कि उसके पति ने बदसूरत होने का आरोप लगाकर उसे छोड़ दिया है। अब वह उसकी तलाश में दिल्ली से बिहारशरीफ पहुंची है। उसने पुलिस को बताया कि मुझे जानकारी मिली है कि मेरा पति बिहारशरीफ में काम कर रहा है।