फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार कहां मिलेंगे? पिता नीतीश कुमार से अलग आवास में गृह प्रवेश पूजन किया

Mon, 29 Jun 2026 04:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जिस आवास में डिप्टी सीएम के रूप में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी रह चुके हैं, आज वहीं पर निशांत कुमार भी शिफ्ट हो गए। जदयू कोटे बनाए गए दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी यह आवास ऑफर किया गया था लेकिन दोनों ने यहां शिफ्ट करने से मना कर दिया था। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
बेटे निशांत कुमार के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जारी बंगला पॉलिटिक्स के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज पांच देशरत्न मार्ग स्थित आवास में शिफ्ट कर गए। उन्होंने विधि-विधान गृह प्रवेश किया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस गृह प्रवेश की पूजा में उनके पिता राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार और परिवार के अन्य सभी सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूजा बहुत ही अच्छे और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह अब इसी आवास में रहेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह मुख्य रूप से यहां रहेंगे और आवश्यकतानुसार अन्य जगहों पर भी आते-जाते रहेंगे। बता दें कि निशांत कुमार से पहले यह आवास पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अलॉट किया था। एक अणे मार्ग शिफ्ट करने से पहले तक वह यही रहते थे।

विज्ञापन


अस्पतालों के निरीक्षण पर रहेगा पूरा जोर
स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री निशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण आगे भी पूरी तत्परता से जारी रहेगा। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही न हो। अस्पतालों में सब कुछ ठीक-ठाक रहे और वहां आने वाले मरीजों को सही और बेहतर इलाज मिल सके, यही हमारी मुख्य प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


23 जून से लगातार सुर्खियों में हैं निशांत कुमार
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। 23 जून को उन्होंने पीएमसीएच का निरीक्षण किया था। इस दौरान पीएमसीएच के तत्कालीन प्रिसिंपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह अनुपस्थित थे। उन्हें कॉल किया गया लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। दो दिन बाद डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद डॉक्टर नरेंद्र प्रताप ने निशांत कुमार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था। इस दौरान निशांत कुमार की प्रशासनिक कार्रवाई की खूब चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें