भागलपुर में रोड शो के दौरान नेहा शर्मा के आगे-पीछे भारी भीड़ उमड़ी थी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
क्यों गर्मी को वजह मानना मजबूरी... यह भी समझें
अपने पक्ष में वोटिंग के लिए प्रत्याशियों ने अंतिम समय तक जनसंपर्क किया। अपने दल के अंदर के गतिरोध को मैनेज भी खूब किया गया। भागलपुर के मामले में तो यह बात भी कही जा सकती है कि कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी सिर्फ इसी सीट को ध्यान में रखते हुए प्रचार के लिए पहुंचे थे। दोनों गठबंधन के दिग्गजों के प्रचार और अभिनेत्री नेहा शर्मा के रोड शो व वोटिंग अपील पर भी गर्मी इस तरह भारी पड़ी कि बिहार की पांच सीटों में सबसे कम मतदान यहीं हुआ। शुक्रवार को जिन पांच सीटों पर मतदान हुआ, उनमें सबसे ज्यादा 42.7 डिग्री तापमान भागलपुर से सटे बांका संसदीय क्षेत्र में था, जहां वोटिंग प्रतिशत (रात साढ़े 10 बजे अपडेट) 54.61 बताया गया। शाम छह बजे निर्वाचन आयोग ने यहां 54 प्रतिशत वोटिंग की जानकारी दी थी। बांका से कम 41 डिग्री तापमान कटिहार और भागलपुर में रहा। रात साढ़े 10 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार कटिहार का वोट प्रतिशत 64.60 रहा, जबकि भागलपुर का 52 प्रतिशत। शाम छह बजे कटिहार का प्रतिशत यही बताया गया था, जबकि भागलपुर का 51 प्रतिशत। भागलपुर में शाम छह बजे मतदान के लिए कतार में लोग थे। वही वोट प्रतिशत अपडेट हुआ। इन तीनों से कम तापमान पूर्णिया में 40.5 डिग्री दर्ज किया गया और इस लोकसभा सीट पर रात साढ़े 10 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार 61:9 प्रतिशत वोटिंग हुई। शाम छह बजे तक यहां 59.94 वोटिंग का आंकड़ा जारी हुआ था, लेकिन तब भी लोग कतार में थे। वही आंकड़ा बाद में बढ़ा। सबसे कम 38 डिग्री तापमान किशनगंज में दर्ज किया गया था, जहां दूसरे चरण में सर्वाधिक 64 प्रतिशत मतदान हुआ।