फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Jun 2025 11:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar : दो महीना पहले शादी हुई थी। शाम में वार्ड सदस्य अपने घर लौट रहे थे। तभी अपराधी ने पीछे से आकर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वार्ड सदस्य जमीन पर गिर पड़े। इस घटना में वार्ड सदस्य की मौत हो गई।
विज्ञापन
वार्ड सदस्य के शादी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में अपराधियों ने वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जमालपुर प्रखंड के ईटहरी पंचायत की है। मृतक की पहचान वार्ड 17 निवासी राजीव रंजन के पुत्र सह वार्ड सदस्य सर्वजीत कुमार उर्फ प्रेमजीत कुमार (32) के रूप में की गई है। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -http://Bihar News : झाड़ी से मिला अज्ञात महिला का अधजला शव, डॉग स्क्वायड की टीम कर रही है जांच

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मंगलवार की देर शाम 6 बजे काली स्थान विजय नगर के पास एक अज्ञात युवक ने पीछे से गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और 
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल प्रेमजीत को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक  काली स्थान विजय नगर के पास  वार्ड में होने वाले पानी की सप्लाई को देखने के लिए गए थे। तभी पीछे से घात लगाए एक अज्ञात युवक ने उसके सर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया, जिसके बाद परिजन उन्हें  आननफानन में मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन

यह खबर को भी पढ़िये-Bihar News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, डंफर और ऑटो की टक्कर के बाद हुआ ऐसा, विरोध में बवाल कर रहे लोग

 मृतक वार्ड सदस्य की शादी दो माह पूर्व भागलपुर जिला के घोघा गांव की रहने वाली विनिता कुमारी से हुई थी। मृतक तीन भाई में बड़ा था। वही परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। घटना की जानकारी  मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद, मुफसिल थानाध्यक्ष, बरियारपुर थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है। वही कई पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें