बिहार का बेगूसराय लोकसभा चुनाव 2019 की तरह 2024 में भी हॉट सीट है। भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में बिहार से किसी प्रत्याशी का नाम नहीं बताया गया। अब दूसरी सूची का इंतजार है। इस इंतजार के बीच न तो केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह अपना टिकट पक्का मान रहे हैं और न दूसरे दावेदार अपना जुगाड़ छोड़ रहे हैं। इस बीच बेगूसराय में भाजपाई झंडे के साथ काले झंडे लेकर कुछ लोगों ने गिरिराज सिंह का विरोध किया। इसके बाद सामने आया कि वह लोग कौन थे। अब एक ऑडियो सामने आ रहा है, जिसकी पुष्टि 'अमर उजाला' नहीं कर रहा है और न ही इस कॉल के दौरान कही गई बातों से हम बतौर मीडिया इत्तफाक रखते हैं। लेकिन, यह वायरल बातें लोगों के बीच हैं। जानें, किसके बीच क्या हुई बातचीत? 'अमर उजाला' आपको जस के तस उनकी बातों को पढ़ा रहा...
एक पक्ष - नेताजी प्रणाम!
एक पक्ष- जी ठीक छै, अपन कहियौ। (जी, ठीक है, आप अपना बताएं)
एक पक्ष - केकर? (किसका)
एक पक्ष - कहां पर?
एक पक्ष - ठीक छै, कितना बजे? (ठीक है, कितने बजे)
एक पक्ष - ठीक छै तब झमटिया ढाला डाल पर मोदी जी के पुतला हम फूंक दै छियै। (ठीक है, तब झमटिया ढाला पर मोदी जी का पुतला फूंक देते हैं।)
एक पक्ष- तो फिर गिरिराज जी कथी छथिन ? हुनकर हनुमान छथिन। (तो फिर गिरिराज जी क्या हैं? वह मोदी जी के हनुमान हैं)
एक पक्ष- नै नै ई तरीका नै न चलतै। मोदी जी अगर भगवान छथिन त गिरिराज उनकर हनुमान छथिन। अगर पुतला फूंकैतै त दोनों क फूंकैतै। (नहीं नहीं यह तरीका ठीक नहीं है। मोदीजी अगर भगवान हैं तो गिरिराज उनके हनुमान हैं। अगर पुतला फूंकायेगा तो दोनों का पुतला फूंकायेगा।)
एक पक्ष - गिरिराज सिंह क की गलती छै ज इनकर पुतला फुकबै? (गिरिराज सिंह की क्या गलती है, जो इनका पुतला आप फूंकियेगा)
एक पक्ष - के वसूले छै? (कौन वसूलता हैं?)
एक पक्ष - के देलकै? (कौन दिया है?)
एक पक्ष- विनोद दा के मोबाइल में अगर गिरिराज सिंह क सबूत छै त उ सब लोग क पैसा हम वापस कैर दे बै। (विनोद बाबू के मोबाइल में अगर गिरिराज सिंह के खिलाफ ऐसा सबूत है तो उन सब लोगों का रुपया मैं वापस करूंगा)
एक पक्ष- के देलकै, की देलकै... हमें नि जानें छियै,अगर विनोद दा क पैसा वहां छै त ऊ रुपया हम वापस कैर देबै। (कौन दिया है, कौन नहीं दिया है... यह हमें नहीं पता। अगर विनोद बाबू का रुपया वहां है तो वह सारा रुपया मैं वापस करूंगा)
एक पक्ष - फेर, उनकर मोबाइल में की छै, नै छै, दुनिया में एक सौ वीडियो चलै छै । (फिर..उनके मोबाइल में क्या है, नहीं है..दुनिया में ऐसे सौ वीडियो घूमते हैं)
एक पक्ष- विनोद क मोबाइल में की छै, नै छै... एकरा से कोई मतलब नै छै। अहों बारे में पता चलले हन कि अहां राम पुण्य जी क तीस हजार रुपया लेकर चैल गेलिऐ। त अहां क पुतला हम फूंक दियौं? (विनोद के मोबाइल में क्या है और क्या नहीं हैं इससे कोई मतलब नहीं है।आपके बारे में भी पता चला है कि आप राम पुण्य जी का तीस हजार रुपया लेकर चले गये हैं, तो क्या मैं आपका भी पुतला फूंक दूं?)
एक पक्ष- अहों क भी हमरा पास सबूत छै। त हम अहों क पुतला फूंक दूं वहां आकर? (आपका भी मेरे पास सबूत है, तो मैं आपका भी पुतला फूंक दूं वहां आकर?)
एक पक्ष- त इहे बात उनको बारे में भी बोलतै न ?(तो यही बात उनके बारे में भी बोलेगा न)
एक पक्ष - अगर अहां पास सच्चाई छै, त हमरौ प्रमाण दियै। त हम भी अहां के साथ रहबै। हमरा किये नै प्रमाण दै छियै? अगर विनोद जी के मोबाइल में प्रमाण छै, त उनकर मोबाइल से अहां अपन मोबाइल में ले लियै और हमरा संतुष्ट करियै। एकर बाद हमहूं अहां के साथ रहबै । (अगर आपके पास सच्चाई है तो मुझे भी प्रमाण दीजिये। तब मैं भी आपके साथ रहूँगा। मुझे आप प्रमाण क्यों नहीं दे रहे हैं? अगर विनोद जी के मोबाइल में प्रमाण है तो उनके मोबाइल से आप अपने मोबाइल में ले लीजिये और मुझे संतुष्ट कीजिये।
एक पक्ष - अगर गिरिराज सिंह लै छथिन त राकेश सिन्हा केकरा फ्री दे देलखिन हन अभी तक? (अगर गिरिराज सिंह लेते हैं तो राकेश सिन्हा किसे फ्री दे दिए हैं अब तक?)
एक पक्ष व्यक्ति - नैय-नैय फोन कथिल रखबै । (नहीं-नहीं फोन क्यों रखिएगा।)