फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पहले दमभर पीटा, फिर सजा दिया सेहरा; बेगूसराय में हुई यह शादी दूल्हा-दूल्हन जीवनभर नहीं भूलेंगे

Wed, 25 Oct 2023 03:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : मेला के बहाने प्रेमी और प्रेमिका एक दुसरे से एकांत में मिल रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की नजर उन दोनों पर पड़ गई। फिर गांव वालों ने लड़के की जमकर पिटाई कर दी। दोनों ने कहा कि एक दूसरे से प्रेम करते हैं, बस ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवा दी।
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमिका अब बन गये पति पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक प्रेमी प्रेमिका को चुपके से मिलते हुए लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर क्या था, ग्रामीणों ने लड़के की जमकर पिटाई कर दी और फिर बाद में वहीं मंदिर में दोनों की शादी कर दी। इस शादी से अब दोनों ही खुश हैं और इसमें परिवार की भी सहमती हो गई है।

विज्ञापन




मेले में मिलने के बहाने से प्रेमिका ने बुलाया था 
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना गांव की है जहां कंचन कुमारी पिछले 3 वर्षों से भगवानपुर थाना क्षेत्र के सलखनी निवासी सोनू कुमार से प्रेम करती थी। मंगलवार की रात उसने सोनू कुमार को मेला के बहाने उसे मिलने के लिए बुलाया था। सोनू कुमार मिलने के लिए वहां पहुंचा और अकेले में दोनों मिलकर बातचीत करने लगे। तभी किसी की नजर उन दोनों पर पड़ गई और गांव के लोगों ने दोनों को एकांत में मिलते हुए पकड़ लिया। थोड़ी ही देर में इस बात की जानकारी पूरे गांव को हो गई और वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

कैसे हुआ प्यार 
पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि कंचन कुमारी के बुआ की शादी सलखंनी गांव में है इसलिए कंचन कुमारी अक्सर अपने बुआ के गांव आती जाती थी। इसी दौरान दोनों की मुलाक़ात हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। धीरे-धीरे प्यार परवान पकड़ता गया और दोनों के बीच काफी घनिष्ठता हो गई। आज लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ कर लिया और गांव के मंदिर में शादी कर दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब दोनों परिवार हैं खुश 
हालांकि इस शादी के बाद इन दोनों ही परिवार के लोग काफी खुश हैं। दोनों परिवार स्वजातीय हैं इस वजह से इस शादी से दोनों परिवार में से किसी भी परिवार को कोई आपत्ति नहीं है। दोनों परिवार शादी के बाद ख़ुशी ख़ुशी लौट गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें