फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही वैन पलटी, 16 छात्र चोटिल; लोगों ने कहा- खराब सड़क के कारण ऐसा हो रहा

Sat, 15 Feb 2025 02:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की गई है। लेकिन, कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क जर्जर होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों का इलाज चल रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 16 बच्चे सवार थे। सभी चोटिल हो गए। एक बच्चे की हालत गंभीर है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र इलाके के अहियापुर पंचायत रोड की है। सड़क हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


खराब सड़क के कारण हुआ हादसा
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने सभी प्राथमिक उपचार किया। वहीं एक बच्चे को गंभीर स्थिति देखते हुए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया।घटना को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल मैथ्यू ने बताया है कि साहेबगंज थाना क्षेत्र के बाजार में स्कूल हैं। इसमें गांव के बच्चे यहां पढ़ने आते हैं। अहियापुर इलाके में सड़क काफी जर्जर और खराब है। इसलिए आए दिन घटनाएं होती रही है। फिलहाल सभी बच्चे ठीक हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की गई है। लेकिन, कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क जर्जर होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और कार्रवाई करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें