फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunnel News : उत्तरकाशी के सुरंग से निकली बिहार के इन परिवारों की खुशी; परिजन बोले- हमारी दिवाली तो आज है

Tue, 28 Nov 2023 10:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Bihar : करीब 400 घंटे बाद भारत का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन 'सिलक्यारा' पूरा हुआ। सभी 41 मजदूरों को टनल से बाहर निकाल लिया गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर का दीपक, रोहतास का सुशील और भोजपुर के सबा अहमद के परिजनों ने कहा कि हमारी दिवाली तो आज है....
विज्ञापन
टनल से सकुशल निकले मजदूर वीरेन्द्र किस्कू के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूर सकुशल टनल से बाहर निकले। उन मजदूरों में बाँका जिले के कटोरिया प्रखण्ड अंतर्गत लकरामा पंचायत के तेतरिया निवासी वीरेन्द्र किस्कू भी हैं, जिसको लेकर वीरेंद्र किस्कू की मां ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारतीय सेना को भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद है। उन्होंने बताया कि  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री खुद  टनल  में जाकर फंसे हुए लोगों से बातचीत किए इसबात से हम लोगों में खुशी है। परिजनों ने कहा कि टीवी के माध्यम से प्रसारित हो रहे खबर को देखकर हम लोगों को जानकारी मिली है कि सुरंग में फंसे लोग निकल रहे हैं। हमें लगता है कि अब जल्द ही हमारा पुत्र बिरेंद्र किस्कू बाहर आ जाएंगे जिसके लिए मैं सदा सरकार का आभारी रहूंगी। परिजनों ने कहा कि हमारी दिवाली तो आज है। ....

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें