केंद्रीय मंत्री गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वैशाली पहुंचे, जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले में 7 मजदूरों की मौत पर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि कायर की तरह आतंकियों ने हमला किया है। आतंकवाद अब अंतिम सांस ले रहा है और बहुत जल्द आतंकवाद को साफ कर दिया जाएगा। भारत के मिट्टी में आतंकवाद को मिला दिया जाएगा।
आतंकी हमले में 7 मजदूरों की मौत पर भड़के
केंद्रीय मंत्री गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आतंकी हमले में 7 मजदूरों की मौत पर जमकर बोले। दरअसल जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले में 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि हाल में ही घाटी में नया सरकार उमर अब्दुल्ला की सरकार बनी है और सरकार बनने के तुरंत बाद आतंकी हमला हो गया है। जम्मू कश्मीर में चल रहे भारत सरकार की महत्वाकांक्षी Z-Morh Project श्रीनगर-सोनमर्ग टनल पर काम चल रहा है। इस दौरान गांदरबल इलाके में बीती रात करीब 8.30 पर हमला किया गया। ये हमला तब हुआ उस दौरान जब टनल में काम करने वाले मजदूर खाना खाने के लिए मेस में एकत्रित हुए थे। खाना खाने के दौरान ही तीन आतंकी मेस में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इससे पहले कि मजदूर कुछ समझ पाते तब तक आतंकी अपना काम करके वहां से फरार हो गए। इस हमले में कुल 7 लोगों की मौत को गई जबकि पांच लोग घायल हैं। मरने वाले मजदूर में तीन मजदूर बिहार के भी हैं। केंद्रीय मंत्री गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज वैशाली पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि आतंकियों ने कायर की तरह हमला किया है। देश में आतंकी बुझता हुआ चिराग है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नेतृत्व में आतंकवादी को साफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद अब अंतिम सांस ले रहा है और बहुत जल्द आतंकवाद को साफ कर दिया जाएगा। भारत के मिट्टी में आतंकवाद को मिला दिया जाएगा।