फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेजप्रताप मामले पर जीतन राम मांझी ने किया लालू राज को याद, कहा- यह लोग गलत काम के लिए ही जाने जाते हैं

Sun, 16 Mar 2025 02:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

जीतन राम मांझी ने कहा कि 2005 के पहले देखा गया है। फिर उन लोग यही सोच रहे हैं एक बार मौका मिले। बिहार की जनता इतना सजग हो गई है कि उन लोगों को मौका देने के स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधगया आवासीय कार्यालय में रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खादी ग्राम उद्योग द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त  210 लाभुकों के बीच 2100 मधुमक्खी टूल किटों का वितरण किया। बीते दिन होली मिलन समारोह के दौरान राजद नेता तेजप्रताप द्वारा पुलिसकर्मी को ठुमके लगाने का आदेश दिया नहीं तो सस्पेंड करने की धमकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह लोग गलत काम के लिए जाने जाते हैं। उनके पिताजी के राज्य में रात में क्या-क्या एक अणे मार्ग में होता था, वह सब लोग जानते हैं। उनके सुपुत्र है, वह भी ऐसा करते हैं तो वह गलत क्या करते हैं। यदि उनके हाथ में बिहार की सत्ता किसी तरह से चला जाए, लेकिन हमें तो उम्मीद नहीं है। यहां के अधिकारियों और पुलिस को अपने ढंग से यूज करेंगे। नहीं तो सस्पेंड करने की बात होगी या और कुछ करेंगे।

विज्ञापन




जीतन राम मांझी ने कहा कि 2005 के पहले देखा गया है। फिर उन लोग यही सोच रहे हैं एक बार मौका मिले। बिहार की जनता इतना सजग हो गई है कि उन लोगों को मौका देने के स्थिति में नहीं है। इधर, नीतीश कुमार लगातार प्रगति यात्रा के माध्यम से विभिन्न जिलों में भ्रमण किया। भ्रमण ही नहीं विकास कार्यों की घोषणाएं किया। आज सभी विकास योजनाओं को कैबिनेट से स्वीकृति हो गयी है। जो उन्होंने विकास कार्य की घोषणा की आज उन सभी पर अमल हो रहा है। एक तरह विकास की और नीतीश कुमार बढ़ रहे हैं। दूसरी तरह वह वह चाह रहे हैं, किसी तरह बिहार की राजनीति में घुसकर गद्दी प्राप्त करें। इसी तरह से खाकी वर्दी को अधिकारियों के साथ व्यवहार करें।

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था कि उनके पिता श्री ने कहा था ऐसा काम करो नहीं तो पंखा में लटका देंगे। डेमोक्रेसी में ऐसा कोई जगह नहीं है। उन लोग इसी तरह के लिए बने हैं। इसलिए बिहार की जनता सजग है, किसी भी परिस्थिति में सत्ता हासिल नहीं करने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव पर बिहार पुलिस ने की यह कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें