फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्कूल से लौट रहीं दो जुड़वा बहनों की हत्या; हत्यारे ने गला दबाने के बाद मुंह में ठूंसी मिट्टी

Tue, 11 Feb 2025 08:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Double Murder Case: दोनों बहनें स्कूल गई थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद गांव में सरसों के खेत में दोनों बच्चियों का शव मिले तो सब लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज में दो जुड़वा बहनों की निर्मम हत्या कर दी गई है। दोनों स्कूल से घर लौट रही थी। इसी बीच अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों के शव सरसों के खेत में मिले। दोनों के मुंह और नाक में मिट्टी ठूंस दी गई थी। घटना थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम गांव की है। इधर, दोनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शवों को देखकर प्रतीत हो रहा था कि अपराधियों ने निर्ममता से दोनों की हत्या की है। दोनों को गला दबाकर मारा गया था। दोनों बहनें जगदीशपुर निवासी मन्नू सिंह की जुड़वा बेटियां था और इनकी उम्र छह साल बतायी गयी।

विज्ञापन


स्कूल से वापस घर नहीं पहुंची दोनों
इधर, घटना की सूचना मिलने पर थावे थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गला दबाकर दोनों बच्चियों की हत्या करने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि जिले के थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मन्नू सिंह की दोनों जुड़वा बेटियां पास के ही विद्यालय में सोमवार को पढ़ने के लिए गई हुई थी। सोमवार की देर देर शाम तक जब घर वापस नहीं लौट सकी तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मठ गौतम गांव में सरसों के खेत में दोनों बच्चियों का शव मिला। जुड़वा बहनों का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी।

एसआईटी करेगी डबल मर्डर केस की जांच
पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चियों के पिता मन्नू सिंह राज मिस्त्री का काम करते हैं और बाहर हैं। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल टीम के अलावा डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया है। थावे थाने की पुलिस आसपास के लोगों से इस मामले में पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि इस मामले में जांच के लिए सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें