फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide Case : दो सगी बहनों ने फंदे से लटककर दे दी जान, मोबाइल को लेकर हुआ था झगड़ा

Thu, 13 Feb 2025 11:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : दो सगी बहनें रामलीला देखकर देर रात घर लौटीं और ऊपर के कमरे में सोने चली गयीं। सुबह उजाला होने से पहले नीचे सो रहे मां-बाप को ऊपर के कमरे में कुछ हलचल देखकर शक हुआ। दोनों पति-पत्नी बेटी को देखने गये तो देखते ही चीख पड़े।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में मोबाइल को लेकर हुए झगड़े के बाद दो सगी बहनों ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।  घटना धमदाहा थानाक्षेत्र के तरौनी गांव में की है, जहां दोनों बहनों के बीच मोबाइल को लेकर काफी विवाद हुआ इसी दौरान मरने का कसम खाई और दोनों बारी-बारी फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। इस घटना से गांव के  सभी लोग स्तब्ध हैं। मृतकों में तरौनी के उमेश मेहता की दो बेटी नंदनी कुमारी (18) और मिली कुमारी (16) शामिल हैं। 

विज्ञापन


परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच हुए झगड़ा के कारण ही दोनों ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है। दोनों बहन गांव के हटिया चौक पर विगत एक सप्ताह से चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामलीला देखने गयी थी। रामलीला देखने के बाद बुधवार की रात 11 बजे के करीब घर वापस लौटी थी। इसके बाद मृतका दोनों बहन ऊपर के कमरे में चली गयी और माता-पिता नीचे के कमरे में सो गये।

रात 3:30 बजे के करीब नीचे सो रहे मां-बाप को ऊपर के कमरे में कुछ हलचल को लेकर शक हुआ। कुछ देर बाद दोनों ऊपर के कमरे में दोनों बेटी को देखने गये तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। आननफानन में परिजनों तथा रिश्तेदार दोनों के अंतिम संस्कार में जुट गए। धमदाहा थाना पुलिस दिन के 12:00 के करीब तरौनी गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंची। तब तक परिवार के लोग दाह-संस्कार कर घर वापस लौट चुके थे। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष धमदाहा सरोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर धमदाहा थाना पुलिस तरौनी गांव गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें