पोल से टकराई कार
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का बड़ा कहर देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार कार राहगीर को रौंदते हुए एक बिजली के पोल से जा टकराई है। उक्त कार में अचानक आग लग गई और मौके पर पूरी कार धू-धूकर जल गयी। इस दौरान कार में सवार लोगों को बाहर में निकाल लिया गया है। पूरा मामला जिले के बोचहा थाना क्षेत्र इलाके के भूसाही NH 57 फोर लेन के पास की बताई गई है। कार में आग लगने के बाद से मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बोचहा थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। आग पर काबू पाया जाने में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दरभंगा की ओर से आ रही एक कार ने एक राहगीर को रौंदते हुए बिजली के पोल में जाकर जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके कारण कार में देखते-देखते आग लग गई। कार पूरा जलकर खाक हो गयी।