फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : अजब प्रेम की गजब कहानी; प्रेमिका के दो बच्चों को साथ मिलकर मारा, फिर खुदकुशी... मामी-भांजा चर्चा में

Tue, 24 Dec 2024 02:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में दोनों बच्चियों की हत्या की बात सामने आ रही है। नाबलिग लड़के की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में चौंकाने वाला सामने आया है। अमौर थाना इलाके के कनौली बलवा टोली में प्रेम-प्रसंग के कारण एक मां अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर अपने दो बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं दो मासूमों की हत्या के बाद नाबालिग प्रेमी की भी संदिग्ध मौत हो गई। उसकी लाश भी दोनों बच्चियों के बगल में ही मिली है। तीनों लाशें पलंग पर ऐसे थी मानों तीनों सो रहे रो। हैरान करने वाली बात यह है कि अपने मासूमों की जान वाली हत्यारिन मां वहीं पर रात भर बैठ रही। पुलिस पहुंची तो अपना गुनाह कबूल किया। पता चला कि महिला का नाबालिग प्रेमी रिश्ते में उसका भांजा लगता है। महिला उसके खुदकुशी करने का दावा कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया
इधर, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही अमौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने तीनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों में मो अख्तर की बेटी साजिया (4) और दिल आरा (02) और रैली बलुआ टोली शेख जाकिर के पुत्र तौकीर (16 वर्ष) है।  पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन

घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मामी बोली- भांजे ने खुदकुशी कर ली
इधर, महिला ने पुलिस के सामने जो बयान दिया वह हैरान करने वाला है। कहा कि तौकरी के साथ तीन महीने से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार रात वह मेरे कमरे में आया। मैं दोनों बच्चों के साथ बेड पर लेटी हुई थी। उसने कहा दूसरे कमरे में चलो। मैं उसके साथ चली गई। इसके बाद हमलोगों के बीच संबंध बना। कुछ देर बाद हमलोग वापस कमरे में आ गए। मैंने तौकीर के साथ मिलकर दोनों बच्चों को मार डाला। घटना के बाद भांजे ने कहा कि अब हम भी नहीं जी पाएंगे। हमको भी मार दो। मेरे घरवालों को पता चला कि वह क्या बोलेंगे? इसके बाद मैंने कहा कि मुझे भी नहीं जीना है। मेरी यह बात सुनकर भांजे ने खुद ही फांसी लगा लिया। इधर, तीन-तीन मौत के बाद महिला ने खुद अपने पिता को वारदात की सूचना दी। उसके बाद पिता घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चियों की हत्या की बात सामने आ रही है। तौकीर की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

मेरे भाई की साजिश के तहत हत्या
मृतक तौकीर के बड़े भाई मुजफ्फर ने बताया कि मेरे भाई की साजिश के साथ हत्या की गई है। मेरा भाई खुदकुशी नहीं हुई है बल्कि कुछ लोगों ने मिलकर मार दिया है। घटना के संबंध में बायसी डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वहीं युवक प्रथमदृष्टा आत्महत्या किया है । तीनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं महिला के देवर को भी हिरासत में लिया गया है।गिरफ्तार महिला से थाने में पूछताछ की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें