फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तीन युवक गंगा नदी में डूबे, दो की हुई मौत; तीन दिनों में चार की गई जान

Wed, 16 Apr 2025 11:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : गंगा नदी के किनारे डूबने की घटनाएं आम हो गई हैं। लोगों की शिकायतें हैं कि घाट पर से स्थानीय गोताखोरों की मौजूदगी स्थाई रूप से नहीं रह पा रही है। गोताखोर भी इसका कारण प्रशासनिक लापरवाही बताते हैं। आज फिर इसी लापरवाही ने दो जिंदगी खत्म कर दी।
विज्ञापन
गंगा नदी के किनारे रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गये। उन्हें डूबते देख स्थानीय गोताखोरों ने बचाने की कोशिश की। इस दौरान एक युवक को डूबने से बचा लिया, जबकि दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है। मृतकों की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के चक्की टोला निवासी कारी पासवान के पुत्र बेटे गौरव कुमार उर्फ गौरी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा गांव अंतर्गत शांति नगर निवासी उमेश शाह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar : अब एक सनकी ने प्रेमिका और उसकी मां की जान ली, दोनों की हत्या के बाद खुद को मारी गोली, मौत

तीन दोस्तों में दो की हुई मौत 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गंगा स्नान करने के दौरान गौरव और धर्मेन्द्र सहित तीन दोस्त गंगा स्नान करने सिमरिया गये थे। स्नान करने के दौरान अचानक तीनों डूबने लगे। तीनों को डूबते देखकर स्नान कर रहे लोगों ने हल्ला मचाया तो घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोर ने किसी तरह एक युवक को डूबने से बचा लिया। लेकिन धर्मेन्द्र और गौरव डूब गए, जिसमें दोनों युवक की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से मौत की संख्या बढ़ रही है 
 इस घटना की सूचना मिलने के बाद SDRF और स्थानीय गोताखोर की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और काफी तलाश के बाद गौरव कुमार उर्फ गौरी का शव पानी से बाहर निकाला। हालांकि धर्मेन्द्र कुमार का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही बरौनी सीओ सूरजकांत और चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। सिमरिया गंगा घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया है कि सिमरिया के प्रति जिला प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण लोग डूबते रहते हैं। पिछले तीन दिनों में सिमरिया में गंगा स्नान के दौरान डूबने से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। सिमरिया घाट पर SDRF की टीम तैनात हैं, लेकिन वे लोग गंगा किनारे नहीं रहते हैं। स्थानीय गोताखोरों को हटा देने से डूबकर मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें