फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja : भाई संग बाइक सवार दो चचेरी बहनों की सड़क दुर्घटना में मौत, छठ की खरीददारी कर लौट रहे थे घर

Tue, 05 Nov 2024 09:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar : आस्था का महापर्व छठ के लिए कपड़ा खरीदकर तीन भाई बहन वापस घर लौट रहे थे। तभी सामने से एक अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों चचेरी बाँहों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में बाइक और एक कार की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। मृतका की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के आंध्रा ग्राम निवासी गिरजा शंकर यादव की पुत्री ममता कुमारी (16) और विजय यादव की पुत्री शोभा कुमारी (14) के रूप में हुई है। इस घटना में बाइक चालक मृतका शोभा कुमारी का सगा भाई राजकुमार यादव (20) भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रेशमा देवी प्रोजेक्ट कन्या गर्ल्स हाई स्कूल के पास की है।

विज्ञापन


छठ के लिए कपड़े की खरीददारी कर लौटने के दौरान हुआ हादसा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रामगढ़वा कपड़ा के बाजार का हब है। तीनों भाई-बहन छठ के लिए कपड़े की खरीददारी के लिए बाजार आये थे। खरीददारी कर वापस लौटने के क्रम में रक्सौल की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में मोटरसाइकिल सहित तीनों लोग सड़क पर गिर गए, जिसमें ममता कुमारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कुछ ही देर के बाद उसकी चचेरी बहन शोभा कुमारी की भी मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक राजकुमार यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं दोनों मृत लड़कियों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। छठ के नहाय खाय की संध्या हुई इस हृदय विदारक मौत के बाद पूरा क्षेत्र मर्माहत हो गया है। घटना के संबंध में थानाअध्यक्ष ने बताया कि राजकुमार यादव छठ पर्व को लेकर बहनों को साथ लेकर रामगढ़वा बाजार खरीदारी करने आया हुआ था। वापस घर लौटने के दौरान इसकी मोटरसाइकिल और कार में सीधी टक्कर के बाद यह दुर्घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें