फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, कोल्ड ड्रिंक लोड बेकाबू पिकअप ने रौंद दिया

Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

The Accident : दो भाई स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। तभी एक कोल्ड ड्रिंक लोड बेकाबू पिकअप ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में  दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में बेकाबू पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दो भाईयों को रौंद दिया, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज स्थानीय लोगों और ग्रामीण ने सड़क जामकर खूब हंगामा किया। घटना साहेबगंज क्षेत्र के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर सरैया मुख्य सड़क की है।दोनो मृतक युवकों की पहचान राजेपुर के निवासी किशोर सिंह के पुत्र छोटू सिंह (30) और मनोज सिंह के पुत्र आदित्य कुमार (19) के रूप में हुई है। मृतक दोनों ही आपस में चचेरे भाई थे।

विज्ञापन


घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि दोनों भाई किसी काम से आज अपनी स्कूटी से साहेबगंज बाजार जा रहे थे। तभी एक कोल्ड ड्रिंक लोड बेकाबू पिकअप ने दोनों को रौंद  दिया। घटना के बाद दोनो की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही वहां आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को पीएससी में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया है।वही अपने जवान बेटे की मौत पर मृतक के परिवार में चित्कार मची हुई है।

घटना से गुस्साए लोगों ने ताजपुर और सरैया मार्ग को जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान घंटो यातायात बाधित रहां। घटना की सूचना मिलने पर स्मौथानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में राजेपुर थाना के थानेदार राधे श्याम ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वही इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर खड्डे में जा गिर गई। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। पिकअप पर कोल्ड ड्रिंक लोड था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें