फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत, गंडक नदी में स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 30 Mar 2025 10:06 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : घर में निधन के बाद श्राद्ध कर्म का पाठ चल रहा था। घर के सभी लोग उस कार्य में व्यस्त थे। बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे।  इसी दौरान दो चचेरे भाई घूमते हुए गंडक नदी के किनारे चले गये। इसके बाद जो हुआ, पूरा गांव उस घटना से सहम गया। 
विज्ञापन
गंडक नदी के पास जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में गंडक नदी में स्नान करने के दौरान दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कीर्ति टोल आहोक घाट गांव के समीप गंडक नदी की है। मृतकों की पहचान आहोक घाट निवासी रबिन यादव के पुत्र आरव कुमार (8) और अमरजीत यादव के पुत्र सूरज कुमार (6) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Amit Shah in Bihar : आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे गृह मंत्री अमित शाह, पटना और गोपालगंज में कार्यक्रम

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि रबिन यादव के पिता का श्राद्ध कर्म के अवसर पर शनिवार को घर के समीप पाठ चल रहा था, जिसमें पूरे परिवार के लोग व्यस्त थे। इसी बीच आरव कुमार और सूरज कुमार घूमते हुए गंडक नदी के पास पहुंच गए और नदी में स्नान करने लगे। दोनों बच्चों को नदी की गहराई का कुछ अंदाज नहीं होने के कारण आरव कुमार और सूरज गहरे पानी में डूबने लगे। घटना के वक्त पास खड़ी एक बच्ची ने दोनो को डूबते देख तुरंत गांव की ओर भागी और घटना की सूचना परिजनों की दी, लेकिन जबतक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक दोनों नदी में डूब चुके थे। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों भाइयों के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की बरामदगी की कोशिश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद आरव कुमार का शव गंडक नदी के किनारे शनिवार की शाम 6:00 बजे बरामद किया, जबकि सूरज कुमार का शव रविवार की सुबह 7:00 बजे बरामद हुआ है। वहीं इस मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों एक ही परिवार के बच्चे थे और दोनों आपस में चचेरे भाई थे। फिलहाल साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चे का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें