फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शराब जांच में दो लोगों को पकड़ने पर भड़के लोग, पथराव के जवाब में आबकारी टीम ने की फायरिंग

Sun, 21 May 2023 11:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब पर रोक नहीं लग रही है। इसके नाम पर हिंसक वारदातें बढ़ गई हैं। रविवार की रात दो शराबियों को पकड़ने के चक्कर में झड़प ऐसी हुई कि रोड़ेबाजी-पथराव के जवाब में आबकारी टीम ने कई राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
लोगों के पीछे दौड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब पर रोक नहीं लग रही है। इसके नाम पर हिंसक वारदातें बढ़ गई हैं। रविवार की रात दो शराबियों को पकड़ने के चक्कर में झड़प ऐसी हुई कि रोड़ेबाजी-पथराव के जवाब में आबकारी टीम ने कई राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इस बात पर भडके ग्रामीण 
मामला बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है जहां रविवार को एक्साइज विभाग की पुलिस करीब साढ़े 9 बजे शाम में एक ताड़ीखाना में छापेमारी करने पंहुची। इस दौरान उसने भगवानपुर गांव के गोबिंद कुमार चौधरी और अनिरुद्ध को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक व्यक्ति को एक्साइज विभाग ने ताड़ीखाना से पकड़ा जबकि दूसरे व्यक्ति को किसी के शादी के मटकोरा से पकड़ लिया। इन दोनों को एक्साइज विभाग की पुलिस के द्वारा पकड़ने पर स्थानीय ग्रामीण भड़क गये और बांस और ईट पत्थर फेंक कर पुलिस को खदेड़ने लगे।

 
विज्ञापन

कारतूस और खोखा बटोरती स्थानीय पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की फायरिंग से मची भगदड़
माहौल बिगड़ता देख एक्साइज विभाग के पुलिस अधिकारी ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दी और दोनों  पकड़े गए व्यक्ति को साथ ले गए। फायरिंग होते ही वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने आत्मरक्षा में करीब 8 गोली फायर किया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल हो गया।

स्थानीय पुलिस ने कहा आत्मरक्षा में किया फायरिंग 
घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के एएस आई विनीत कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया। घटनास्थल पर मौजूद भगवानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार का कहना है कि एक्साइज विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध किया और पुलिस पर हमला कर दिया। इस वजह से आत्मरक्षा में पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस का कहना है कि पुलिस हर विन्दु पर जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें