फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में ट्रिपल मर्डर, पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटी को धारदार हथियार से वारकर मार डाला

Wed, 30 Aug 2023 12:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News :  पुलिस ने तीनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि घरेलु विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में दो बेटी और उसकी मां की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसे पिता ने ही की। इस सनकी शख्स ने धारदार हथियार से काटकर अपनी दो मासूम बच्ची और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी जब घर पहुंचे देखा महिला और उसके दोनों बच्चे खून से लथपथ थे। तीनों की सांसे भी थम चुकी थी। एक ही घर में तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बरामद किया धारदार हथियार
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि घरेलु विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के चांदी गांव में लाल बाबू सिंह के रूप में हुई। आरोप है कि उसने धारदार हथियार से काटकर अपनी पत्नी और दो बेटी की हत्या कर दी। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार को बरामद कर लिया है। 

आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में विवाद की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना था कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान था। आशंका है कि इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल दिया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी और दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें