फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार में बना ट्रैक्टर का निवास प्रमाण पत्र, तस्वीर, नाम और पता भी हैं अजीब; अब एसडीएम करेंगे कार्रवाई

Thu, 10 Jul 2025 08:34 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar : निवास प्रमाण पत्र में तस्वीर की जगह ट्रैक्टर का फोटो लगा हो। पिता का नाम बेगूसराय चौधरी, माता- बलिया देवी, ग्राम- ट्रैक्टरपुर दियारा, डाकघर - कुत्तापुर, थाना और प्रखंड - मुफ्फसिल सदर लिखा है, तो इसे आप क्या कहेंगे? जिला का नाम नीचे लिखा है।
विज्ञापन
जारी निवास प्रमाण पत्र और एसडीम कुमार अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के प्रखंड कार्यालयों में किस तरह की लापरवाही बरती जाती है, इसका ताजा मामला सामने आया है। प्रखंड कार्यालय से एक निवास प्रमाण पत्र जारी किया गया है, जिसे देखकर सरकार के कर्मचारियों की खूब किरकिरी हो रही है। लोग पूछ रहे हैं कि ऐसा होता है क्या? मामला मुंगेर जिले की है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Bandh : बिहार बंद में कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया उत्पात, लोगों ने कहा- जंगलराज की दिखी झलक; हो कार्रवाई

मुंगेर के सदर प्रखंड कार्यालय से जारी निवास प्रमाण पत्र से प्रखंड कार्यालय की खूब किरकिरी हो रही है। प्रखंड कार्यालय से 08 जुलाई को प्रमाण पत्र जारी किया गया है जिसका प्रमाण पत्र संख्या BRCCO/2025/14127367 है, जिसमें आवेदक की फोटो की जगह सोनालिका ट्रैक्टर का फोटो लगा दिया गया है। प्रमाण पत्र  में आवेदक की जगह सोनालिका कुमारी ,पिता बेगूसराय चौधरी, माता का नाम बलिया देवी, ग्राम ट्रैक्टरपुर दियारा, वार्ड - 17, डाकघर - कुत्तापुर, पिन कोड-811202, थाना और प्रखंड - मुफ्फसिल सदर मुंगेर, जिला- मुंगेर , राज्य बिहार लिखा है। वहीं प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र को देख लोग प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारियों को खूब कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Bandh : तेजस्वी यादव की गाड़ी पर कन्हैया और पप्पू क्यों नहीं, लड़ाई मंच की नहीं कुर्सी की

 निवासी प्रमाण पत्र वायरल होने के बाद मुंगेर सदर एसडीम कुमार अभिषेक ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि सदर प्रखण्ड कार्यालय से एक सोनालिका चौधरी के नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी हुआ है। यह मामला संज्ञान में आते ही इसे रद्द करने का आदेश दे दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। अभी हम लोग जांच करा रहे हैं कि कहां और किस साइबर कैफे से ऑनलाइन किया गया है। आईपी एड्रेस से सब कुछ पता किया जा रहा है। उक्त प्रमाण पत्र को रद्द करने के लिए सदर अंचलाधिकारी और आरओ को आदेश भी दिया गया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें