फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया-पटना रेलवे ट्रैक पर फंस गया सीमेंट लदा ट्रैक्टर, रोकी गई रांची से आ रही वंदे भारत ट्रेन

Fri, 21 Mar 2025 02:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: लगभग 45 मिनट तक इस रेलखंड पर परिचालन प्रभावित रहा। आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्रॉली और सीमेंट को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ट्रैक्टर चालक इंजन लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत गया-पटना रेलखंड के 63/बी समपार फाटक से गुजर रहा सीमेंट लदा ट्रैक्टर फंस जाने के बाद रेल महकमे में हड़कंप सा मच गया। कारण कि रांची से चलकर गया होकर पटना जाने वाली रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को गया जंक्शन पर रोकना पड़ गया। दानापुर और डीडीयू मंडल के सिक्युरिटी कंट्रोल को इसकी सूचना मिलने के बाद जहानाबाद से पीडब्लूआई, रेलवे सुरक्षा बल और परिचालन विभाग की टीम और डीडीयू मंडल के गया जंक्शन से डिप्टी एसएस के नेतृत्व में परिचालन विभाग की टीम 63/बी समपार फाटक पहुंची। 

विज्ञापन


45 मिनट तक इस रेलखंड पर परिचालन प्रभावित रहा
इसके बाद फंस चुके ट्रैक्टर से सीमेंट की बोरियों को उतारा गया। इसके बाद ट्रैक्टर के ट्राली को रेल फाटक से हटाया गया। इसके बाद लाइन क्लियर हुआ। इसके बाद गया जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस खुली। वहीं पटना की तरफ से गया जंक्शन आ रही पटना-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन को भी चाकन्द स्टेशन के बाद रोकना पड़ा। रेल सूत्र के अनुसार लगभग 45 मिनट तक इस रेलखंड पर परिचालन प्रभावित रहा। आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्रॉली और सीमेंट को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ट्रैक्टर चालक इंजन लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारतमाला हाइवे निर्माण में जुटे हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें