फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : श्मशान न कब्रिस्तान, एक साथ कहां से आए तीन युवतियों के शव! बिहार का एक तालाब अचानक सुर्खियों में

Sat, 15 Feb 2025 04:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मोतिहारी एसपी स्वर्णप्रभात ने कहा कि अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में एक साथ तीन युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पहले तो लोगों को लगा कि यह किसी कब्रिस्तान से पानी के जरिए उतराते यहां आ गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पहले दो थाना क्षेत्र के बीच का मामला बताते हुए पुलिस ने अनुसंधान में देरी की। इस कारण काफी देर तक तीनों शवों को पानी से नहीं निकालाय गया। इसके बाद जब एसपी स्वर्ण प्रभात ने गंभीरता से लिया और जांच का आदेश दिया तब जाकर शनिवार को तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा है।

विज्ञापन


इस तालाब में सालों पर पानी भरा रहा है
घटना चकिया थाना क्षेत्र और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बीच में स्थित वृंदावन तालाब की है। घटना के बाद कुछ लोग तीनों युवतियों की हत्या की आशंका जता रहे है। वहीं कुछ लोग हादसे और सुसाइड की बात कह रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शव किसी तरह पानी में उतराते हुए बहकर यहां आ गए। इस तालाब में सालों पर पानी भरा रहा है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि तालाब के आसपस ना शमशान घाट है और ना ही कब्रिस्तान तो फिर तीनों शव कहां से आ गए। वह भी तीनों युवतियों के ही शव हैं।  

डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन
बहरहाल मोतिहारी एसपी स्वर्णप्रभात ने कहा कि अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। वहीं कुछ पुलिसकर्मी यह भी कह रहे हैं कि शवों की स्थिति को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी समय मिट्टी में दफनाए गए थे, जो अब पानी में उपलाते हुए बाहर आ गए। हालांकि एफएसएल टीम की रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। क्योंकि तीनों शव पूरी तरह सड़ चुके हैं। इन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें