फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बदमाशों ने सरकारी स्कूल को बनाया निशाना, उपकरणों को किया क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 Mar 2025 08:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : बदमाशों ने सरकारी स्कूल को अपना निशाना बनाया है। पहले तो चोरी की, उसके बाद लैब में रखे शैक्षणिक उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
इधर उधर बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में इन दिनों बदमाशों ने सरकारी स्कूल को अपना निशाना बनाया है। पहले तो चोरी की, उसके बाद लैब में रखे शैक्षणिक उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामला पाई बिगहा थाना क्षेत्र में स्थित मध्य विद्यालय पाई बिगहा की है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए- Bihar Police : थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी होगी; जानिए, किस मामले में यह तैयारी

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बेलागंज प्रखंड के मध्य विद्यालय पाई बिगहा में अज्ञात बदमाशों ने विद्यालय के विज्ञान कक्ष का ताला तोड़कर काफी मात्रा में लैब के सामान चोरी कर लिए। लेकिन इसके साथ ही जाते-जाते भारी मात्रा में सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिये। ग्रामीणों का कहना है कि इस विद्यालय में चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व भी बदमाशों ने विद्यालय के छत पर लगा सोलर प्लांट से सोलर प्लेट की चोरी कर ली थी। घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने पाई बिगहा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन


घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि गुरूवार को समय पर विद्यालय बंद कर गया था। शुक्रवार को जब विद्यालय पहुंचा तो विज्ञान कक्ष का ताला टूटा हुआ था। जब कक्ष में अंदर गया तो विज्ञान कक्ष का कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब था और कई उपकरणों को बदमाशों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की तत्काल सूचना पाई बिगहा थाना की पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंच पाई बिगहा थाना की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

यह खबर भी पढ़िए - Bihar News: पप्पू यादव का सपना टूटा, मगर दिल खिला; कन्हैया कुमार के कारण राजेश कुमार बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व में विद्यालय की स्थिति वीरान थी। विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमाबड़ा लगा रहता था। मेरे कार्यकाल में विद्यालय में काफी विकास हुआ है। चारों तरफ चहारदीवारी बन जाने से असामाजिक तत्व के लोगों को विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का प्रवेश बंद हो गया है। विद्यालय का विकास तेज गति से होना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। विद्यालय के अंदर सरकारी संपदा को नष्ट और क्षतिग्रस्त करने पर उतारू हैं। इस संबंध में पाई बिगहा थानाध्यक्ष बलिस्टर राम ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सरकारी संपति को क्षति पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें