फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजगीर महोत्सव देखने गये शिक्षक के घर में घुसे चोर, विरोध करने पर मकान मालिक को मारी गोली

Mon, 23 Dec 2024 06:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar : शिक्षक का पूरा परिवार राजगीर महोत्सव देखने गया था। इधर दिन-दहाड़े चोर घर में घुस गये। लेकिन यह साड़ी घटना को सीसीटीवी में देखकर मकान मालिक भी वहां पहुंच गये। तभी उनमें से एक चोर ने गोली चला दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में दिनदहाड़े शिक्षक के किराए वाले फ्लैट में चोरी करने घुसे बदमाशों ने मकान मालिक को गोली मार दी। मामला बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी मोहल्ले का है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीसीटीवी में दिखने पर पहुंचे मकान मालिक 
घटना के संबंध में किराएदार शिक्षक सच्चिदानंद प्रसाद ने बताया कि उनके फ्लैट में ताला लगा हुआ था। परिवार वाले राजगीर महोत्सव देखने के लिए गए हुए थे। तभी कमरे के अंदर लगे कैमरे में कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखकर उन्होंने मकान मालिक प्रभुचंद को इस बात की जानकारी दी। घर में चोर होने की सूचना मिलते ही मकान मालिक प्रभुचंद भागे-भागे अपने घर के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बदमाश चोरी का सामान लेकर भाग रहे हैं। उनको भागते देख प्रभुचंद बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर जानलेवा हमला करते हुए प्रभु चंद पर गोली चला दी। गोली उनके बांह में लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं पर गिर पड़े। उसके बाद बाइक सवार बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गए। शिक्षक सच्चिदानंद प्रसाद ने बताया कि नगदी एवं जेवरात मिलाकर 30 लाख रुपए की लूट हुई है। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने मकान मालिक को गोली मार दी है। बदमाश भागते हुए भी करीब 3 राउंड फायरिंग करते गए, जिसके कारण कोई भी डर से उनके पास नहीं गया।

जांच में जुटी पुलिस 
सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि सच्चिदानंद प्रसाद स्कूल में थे और उनके घर वाले मेला घूमने गए थे। तभी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ बदमाशों की तस्वीर कैद हुई। उसके बाद उन्होंने मकान मालिक को सूचित किया कि घर में चोर घुस गये हैं। मकान मालिक की दीपनगर थाना क्षेत्र के देवी सराय चौक के पास एक दूकान है। वह दुकान से अपने घर के पास पहुंचे। जैसे ही वह दरवाजे पर आए तब एक व्यक्ति ऊपर से उतर रहा था, जिसे मकान मालिक ने पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बाइक कर बैठे बदमाश ने मकान मालिक पर गोली चला दी। गोली उनकी बाहं को छूते हुए निकल गई है। उनका इलाज कराया जा रहा है फिलहाल घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें