पीएमसीएच का यह हॉस्टल सुर्खियों में है।
- फोटो : अमर उजाला
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर से चर्चा है। पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल में एक डॉक्टर के कमरे से 85 हजार नगद सहित लाखों के समान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। बताया जा रहा है कि जनरल सर्जरी विभाग के पीजी रेजिडेंट डॉक्टर कुणाल आनंद जो चाणक्य हॉस्टल के रूम नंबर LR 6 में रहते हैं। जब वह पीएमसीएच में ड्यूटी कर रहे थे तब बाथरूम की खिड़की को तोड़कर चोर कमरे के अंदर घुसे। इसके बाद गोदरेज में रखें 85000 नगद, लैपटॉप, एप्पल का आईपैड, घड़ी, प्रिंटर सहित कई सामानों को चुरा लिया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई
इधर, ड्यूटी के बाद जब डॉक्टर वापस अपने कमरे में लौटे तो हालत देखकर दंग रह गए। चोरी की खबर पूरे हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। डॉक्टर कुणाल आनंद ने फौरन पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इधर, पीरबहोर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसी अजय कुमार सिंह इसी हॉस्टल में रहते थे
बता दें कि बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल पीएमसीएच पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले ही इसी चाणक्य हॉस्टल में रहने वाले डॉक्टर अजय कुमार सिंह के कमरे में आग लगी थी। दूसरे दिन जब पुलिस पहुंचती है तो कमरे के अंदर से कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। इसमें लाखों रुपए के अधजले नोट के साथ आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के कई ओएमआर शीट और कई एडमिट कार्ड बरामद किए गए थ्थे। इतना ही नहीं कमरे से शराब की बोतलें भी मिली थी। इसके बाद नीट यूजी पेपर की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम भी यहां पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश तेज की थी। थाने में मामला दर्ज कर पुलिस अभी जांच ही कर रही है। आरोपी डॉक्टर अजय ने कोर्ट से अपनी जमानत भी ले ली। इसी बीच आज शनिवार को चाणक्य हॉस्टल में रहने वाले एक डॉक्टर के कमरे से चोरों ने काफी मात्रा में सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।