फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Of Bihar : नकाब वाली नेत्री फिर एक्टिव, कहा- सीएम की कुर्सी किसी की बपौती नहीं; फिर उतरेगी चुनावी मैदान में

Fri, 15 Nov 2024 10:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : पांच साल पहले विधानसभा चुनाव में सीएम पद की दावेदार के रूप में सबके सामने नजर आने वाली नकाब वाली नेत्री करारी हार के बाद गायब हो गई। अब फिर अपनी किस्मत आजमाने बिहार आई हैं। कह रही हैं कि सीएम की कुर्सी किसी की बपौती नहीं है।
विज्ञापन
पुष्पम प्रिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 2025 में बिहार में होने वाली विधानसभा चुनाव में द प्लुरल्स द प्लूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी एक बार फिर बिहार के मैदान में नजर आई हैं।सबसे पहली बार पांच साल पहले विधान सभा चुनाव में सीएम पद की दावेदार के रूप में सबके सामने नजर आई थी, जिसमें इनकी करारी हार हुई थी। इसके बाद वह बिहार की धरती से गायब हो गई। अब ज्ञान और मोक्ष की धरती गया जी से एक बार फिर लोगों के सामने आई हैं। पहली बार सामने आने के बाद पुष्पम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी देने के कारण चर्चित हुई थी, अब फिर उसी अंदाज में चर्चित होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि इस बार भी बिहार विधान सभा का चुनाव प्लूलर्स पार्टी लड़ेगी क्यों कि सीएम की कुर्सी किसी की बपौती नहीं है।

विज्ञापन


सीएम की कुर्सी किसी की बपौती नहीं
पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि वह आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हैं। इसी कारण बिहार उपचुनाव में कोई भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान नहीं उतारा। बिहार में चुनाव के समय पावर पाॅलिटिक्स और तमाशा है। सीएम के पद पर हरेक नागरिकों का अधिकार है। सीएम की कुर्सी किसी की बपौती नहीं है। बदलाव लाना पड़ेगा, आज बदलाव लाने की बात हो रही है। इसलिए यात्रा की शुरुआत की हुं। पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार का कोई भी पद किसी की बपौती नहीं है।

एक तरफ खाई है तो दूसरी तरफ कुआं 
 भाजपा के बटोगे तो कटोगे की नारा के सवाल पर पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि देश में जुमला से ही राजनीति की जा रही है। एक से एक जुमले दिए जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है फिल्म के डायरेक्टर को बुलाकर स्क्रिप्ट लिखवा रहे हैं। कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है, जो लोगों को बांट नहीं रही है। जिन्होंने नारा दिया उनसे भी पुछने की जरूरत है। सभी पार्टी एक जैसी है। बिहारवासियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है किसको चुनें। एक तरफ खाई है तो एक तरफ कुआं है। जुमलों के अलावा क्या किया है, यह सबने देखा है।
विज्ञापन


बिहार में यह कोई नई बात नहीं
पटना शेल्टर होम में तीन बच्चियों की मौत के सवाल पर पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार में यह कोई नई बात नहीं है। 2020 से पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही है। हमारी पार्टी के प्रत्याशी के बेटी की हत्या कर दी गई थी। बिहार में बेटियों की मौत होना, रेप होना और अगवा करना आम बातें है। जब कोई कांड होता है तो बड़े अधिकारी छोटे अधिकारी को ढूंढने लगते हैं। यह ढूंढ़ा जाता है कि वह कौन है, जिन्होंने माल नहीं पहुंचाया। उसके बाद उस पर सारी जिम्मेदारी दे दो। इस बार 2025 के चुनाव में बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें