फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पुराने शवों के गले के ऊपर का हिस्सा कौन ले जा रहा? कब्र से सिर गायब; लोग परेशान, पुलिस हैरान

Thu, 23 Jan 2025 09:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar : छह महीना पूर्व महिला को कब्र में दफनाया गया था। रात के अंधेरे में कब्र से उस महिला के शव का सिर गायब हो गया। यह पहली नहीं, बल्कि चौथी  घटना है। ताज्जुब की बात यह है कि अब तक जिन शवों का सिर गायब हुआ है, उसमें चार महिलाएं और एक पुरुष है।
विज्ञापन
कब्र के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कब्र में दफन शव का सिर अगर गायब हो जाय तो यह काफी आश्चर्यजनक बात है। इस घटना से न सिर्फ परिजन परेशान हैं, बल्कि ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों की शिकायत है कि यह आज की पहली घटना नहीं है, बल्कि यह सिलसिला लगातार पांच वर्षों से चलता आ रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि यह घटना साल के जनवरी-फरवरी महीने में ही होता है। कई बार ग्रामीणों ने पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ। अब फिर इस घटना के बाद मामला चर्चा में है। मामला भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड का है।

विज्ञापन


साढ़े पांच माह पूर्व दफनाया गया था महिला का शव 
ग्रामीणों का कहना है कि रात जिस महिला के कब्र की खुदाई कर उसके सिर को काटकर चोरी की गई, वह मो.बदरूजमा की अम्मी का कब्र है। करीब साढ़े पांच माह पूर्व बदरू ने अपनी अम्मी को इस कब्रिस्तान में दफनाया था। इस मामले को लेकर बदरुजमा ने बुधवार को सन्हौला थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया  है। उन्होंने बताया कि उनकी मां बीवी नूरजबी खातून की लाश को कब्र से खोदकर सिर को काटकर चोरी कर ली गई है।

यह घटना पांचवीं बार हुई है 
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बहियार स्थित कब्रिस्तान के पास पहुंचे। कब्र में दफनाये गये पार्थिव शरीर का सिर गायब देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये। धीरे धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी एक बार फिर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सन्हौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद जनप्रतिनिधि व सन्हौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना चार बार पहले भी हो चुकी है। विगत पांच वर्ष से प्रत्येक जाड़े के मौसम में इस अमानवीय कुकृत्य को अंजाम दिया जा रहा है। छ माह से एक साल के भीतर दफनाए गए शवों को ही असामाजिक तत्व निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


पांच वर्षों से कब्र से हो रही शव के सिर की चोरी
ग्रामीणों का कहना है कि विगत पांच वर्षों के दौरान कब्र खोदकर मो मुख्तार की सास, मोहिद की पत्नी, मो मोहिद और आशिक अली की पत्नी के सिर को काटकर चोरी कर ली गई है। कुछ ग्रामीण इसे तांत्रिकों का करतूत भी बता रहे हैं। इस संबंध में कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि स्थल का निरीक्षण किया गया है। कब्र से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के द्वारा दिए गये आवेदन पर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही हैं।  सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में पूछे जाने पर भागलपुर एसएसपी हृदयकांत ने 'अमर उजाला' को बताया कि सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरामा के रहने वाले मो0 बदरुजमा की माँ बीवी नूरजबी खातून का निधन 16 अगस्त 2024 को हो गया था। परिजनों ने परंपरा के अनुसार उनके शव को अशरफनगर गांव से करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया। सोमवार को परिजनों को पता चला कि किसी ने कब्र के साथ छेड़छाड़ की है। इस संबंध में मो0  बदरूजमा ने थाने में लिखित आवेदन दिया है, जिसके आधार पर सन्हौला थाना कांड संख्या 10/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें