फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीवान में खूनी संघर्ष, तीन लोगों की हत्या; तलवारबाजी के साथ खुलेआम फायरिंग में मौतें, बाजार बंद

Fri, 04 Jul 2025 07:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan Tension : कभी मो. शहाबुद्दीन के कारण सुर्खियों में रहे सीवान जिले में शुक्रवार को खूनी संघर्ष से कोहराम मच गया। एक झटके में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दो गंभीर रूप से घायल हैं। तनाव के कारण बाजा बंद हो गया है।
विज्ञापन
बाजार में छायी वीरानी के बीच मृतक के परिजनों की चीत्कार गूंजती रही। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार का सीवान जिला तनाव में है। भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया ओवरब्रिज पर दो गुटों के बीच संघर्ष में अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। बिहार में शराबबंदी के बाद से शराब कारोबारियों की जानकारी देने पर कई बार हमले हुए हैं, लेकिन बीच सड़क पर इस तरह का खूनी खेल पहली बार दिखा है। इसके पीछे पुराना विवाद भी बताया जा रहा है। भगवानपुर थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो पक्षों में गोलीबारी के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। मृतक की पहचान मुन्ना सिंह, कन्हैया कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बाइक को आग लगाई, बाजार बंद, एसपी भी पहुंचे
शराब के कारोबार की सूचना पुलिस को देने का आरोप लगाकर एक पक्ष ने तलवार और गोली-बंदूक से हमला किया और बीच-बचाव में दोनों तरफ से खूनी संघर्ष शुरू हो गया। तीन मौतों के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। तनाव के बीच एक बाइक में आग लगा दी गई, जिसके बाद देखते ही देखते बाजार की सभी दुकानें बंद हो गईं। सीवान एसपी मनोज तिवारी और कई थानों की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है। 

पुराने तनाव में शराब कारोबार की सूचना ने दिया उबाल
बताया जा रहा है कि घटना की वजह चिमनी संचालक का पुराना पारिवारिक विवाद भी है, जिसमें शराब की सूचना देने के कारण यह उबाल आया। यह वारदात सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमलिया-कौड़िया मार्ग पर स्थित पुल के पास हुई है। अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए तलवार भांजनी शुरू कर दी। गोलियों से मौत बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और घटनास्थल के पास जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गोलीबारी करने वाले अब तक अज्ञात हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि वह सभी कौड़िया गांव के ही निवासी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन किसी भी स्तर पर अधिकारिक पुष्टि से बच रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें