इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
इसके अलावा, वैशाली के सराय थाना के कल्याणपुर निवासी गौरव कुमार, वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के महुआ मकुंदपुर निवासी मो. चांद आलम, महुआ थाना के महुआ सिंह राय के टोला निवासी अभिषेक कुमार, वैशाली के राजपाकर थाना के बाकरपुर-विलनपुर निवासी सुमित कुमार उर्फ प्रिंस राजपुत को गिरफ्तार किया गया है। वैशाली सदर थाना के हराैली कचहरी निवासी अभिमन्यू कुमार उर्फ पगला , वैशाली के तिसियौता थाना के शाहपुर निवासी हिमांशु कुमार एवं प्रीतम उर्फ छोटू शामिल है। अलग-अलग जिलों एवं राज्यों की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए सदस्यों में सूरज मंडल, अमित कुमार, सुमित कुमार उर्फ प्रिंस एवं अभिमन्यू पगला लूट की घटना में संलिप्त थे। जबकि, अन्य किसी ने किसी रूप में इस कांड में शामिल थे।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar : अमित शाह के बयान पर तेजस्वी यादव ने उठाये सवाल, कहा-चुनावी मौसम में बड़ी-बड़ी घोषणाएं, फिर बन जाता जुमला
एक मुठभेड़ में मारा गया, दो अभी भी फरार हैं
लूट की घटना में संलिप्त चुनमुन झा 22 मार्च को अररिया में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। जबकि, अभी भी दो फरार है। कांड के मास्टर माइंड पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली जिले के चंदन उर्फ प्रिंस एवं बक्सर जिले के शेरू सिंह के विरुद्ध कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट निर्गत हो गया है।
लूट कांड में फंसा वार्ड सदस्य
पुलिस के अनुसार अपराधियों ने लूटे गए सोना के कुछ भाग को वैशाली जिले के महुआ थाना के महुआ स्थित सिंह राय के मोहल्ला निवासी पूर्व वार्ड सदस्य अभिषेक कुमार को करीब 20 लाख रुपये में बेच दिया था। बेचे गए जेवरातों को गला कर चार अलग-अलग बिस्किट बना दिया गया था। जिसे अपराधियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।ट्रांजेक्शन के बीस लाख रुपये में से पांच लाख रुपये को फ्रिज करा दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए गौरव एवं मो. चांद ने आभूषण बेचा था।