फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : सीएम नीतीश कुमार का जनसभाओं में जाना अचानक क्यों रुका? तेजस्वी यादव ने बता दी वजह

Thu, 30 May 2024 03:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी बात सही होने वाली है। लक्षण दिख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की चुनावी जनसभाओं में जाना बंद कर दिया है। चार जून को परिणाम के बाद कुछ बड़ा होने वाला है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर कहा कि लोकसभा नतीजे आने के बाद बिहार में "कुछ बड़ा" होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब से मैंने भविष्यवाणी की है कि चाचा (नीतीश कुमार) लोकसभा चुनाव के बाद एक बड़ा फैसला लेंगे, वह प्रचार करने के लिए बाहर नहीं जा रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा अपनी सीटों पर चुनाव प्रचार कर रही हैं
तेजस्वी यादव ने भी आरोप लगाया कि यह भी पता चला है कि यह राज्यपाल ही हैं जो अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और निर्देश जारी कर रहे हैं। चुनावी मोर्चे पर, भाजपा और जदयू बिना किसी तालमेल के काम कर रही है। जदयू वाले लोग अपनी सीटों पर लगे हैं और भाजपा अपनी सीटों पर चुनाव प्रचार कर रही हैं। 

पीएम मोदी को उनकी तीन महबूबा चुनाव हरवा देगी
तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। अब तक मेरी 251 सभाएं हो चुकी है। उन्होंने दावा कि इस बार इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 300 सीटों से अधिक हमलोग जीतने जा रहे हैं। पीएम मोदी को उनकी तीन महबूबा चुनाव हरवा देगी। बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई पीएम मोदी की तीन महबूबा हैं। पीएम के कन्याकुमारी यात्रा पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि वह कन्याकुमारी मार्केटिंग करने जा रहे हैं। अगर ध्यान लगाने जा रहे हैं तो कैमरा और मीडिया से दूर रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें