पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : सोशल मीडिया।
जदयू के दम पर मोदी हैं प्रधानमंत्री
एयरपोर्ट पर उतरते ही तेजस्वी यादव ने सबसे पहले भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हमको तो पहले से ही पता था कि यह लोग (भारतीय जनता पार्टी) सिर्फ धोखा देना जानते हैं। यह सब सिर्फ नौटंकी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि येलोग विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते हैं लेकिन सच्चाई है कि यह लोग सरकार में हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड की वजह से ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे को लेकर भाजपा शुरू से ही मन बनाई हुई थी कि नहीं देंगे। और यह बात जनता दल यूनाइटेड भी जानता है। जदयू के लोग भी यह जानते हैं कि यह लोग नहीं देंगे।
संशोधन करने की मांग की
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की पुरानी मांग रही है विशेष राज राज्य को लेकर कि यह मिलना चाहिए. इसमें कोई भी संशोधन अगर करने की जरूरत है तो किया जाए। लेकिन आप देखिएगा कि भारत सरकार इसमें कोई भी इंटरेस्ट नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे बड़े-बड़े संशोधन हुए हैं, यह तो मामूली सा संशोधन करना है। इसमें तो कम से कम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए।
नहीं बता पाए सत्र के दौरान कहाँ थे गायब
मानसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव के विदेश घुमने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने बात बदलते हुए कहा कि हम तो जनता के दिल में है। उन्होंने यह भी कहा कि 15 अगस्त के बाद हम लोग जनता के बीच जा रहे हैं और जनता के पास जाने से पहले थोड़ा फिट भी होना पड़ता है।