लोकसभा चुनाव में सभी दल के नेता अपनी अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है। वहीं अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंन कहा है कि बिहार में राजद और महागठबंधन का तूफान चल रहा है। इस बार इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हमलोग तीसरी बार यहां की सभी पांचों सीटें जीत रहे हैं। अगले चरण के चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।
आपके आने से जनता को नौकरी क्यों नहीं मिली?
इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आप स्वयं से यह सवाल पूछना और स्वयं को उत्तर देना कि आपने 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 में से 33 सीटें और 2019 में 39 सीटें जीत लीं। 10 साल से आपकी डलब इंजन की सरकार है। फिर आपके आने से जनता को नौकरी क्यों नहीं मिली?
तेजस्वी ने जनता से पूछ रहे यह सवाल
तेजस्वी यादव ने जनता से पूछा कि मोदी ने 10 वर्षों में आपके गाँव को क्या दिया? मोदी ने 10 वर्षों में आपके जिला और क्षेत्र को क्या दिया? मोदी ने क्या आपके गांव के स्कूल को अपग्रेड किया? मोदी ने क्या आपके गाँव में हॉस्पिटल बनवाया? मोदी ने क्या आपके जिला और क्षेत्र में उद्योग लगवाया? 10 वर्षों में क्या कोई बड़ा निवेश बिहार के लाए? 10 वर्षों में जितना निवेश और विकास गुजरात का हुआ उतना बिहार में क्यों नहीं हुआ?