फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: '2025 में सीएम नीतीश कुमार के लिए आखिरी चुनाव होगा', तेजस्वी यादव कर दी यह भविष्यवाणी

Mon, 23 Dec 2024 12:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि “माई-बहिन मान योजना” से बिहार की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। नीतीश सरकार में जीविका दीदी के दोहन के अलावा कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के लिए आखिरी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि जनता भी जानती है कि सीएम नीतीश कुमार से अब बिहार चल नहीं रहा। इसलिए 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें जवाब देगी। वहीं सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर तेजस्वी ने साफ कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय जनता दल करेगा। इसपर मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। 

विज्ञापन


बिहार की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह
इधर, तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि “माई-बहिन मान योजना” से बिहार की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। नीतीश सरकार में जीविका दीदी के दोहन के अलावा कुछ नहीं किया। इतिहास साक्षी है, समाज में हर बड़ा बदलाव एक समर्पित, अनुशासित और साझी सोच से शुरू होता है। राजद कार्यकर्ताओं के समर्पण, उनकी सोच और उत्साह देख कर पक्का यकीन हो गया है कि हमलोग मिलकर एक ख़ुशहाल समाज, प्रगतिशील बिहार तथा एक नए बिहार के सपने को साकार करने वाली क्रांति का अटूट हिस्सा बनने जा रहे हैं। आप हमारे कार्यकर्ता बंधू और बहनें हमारी ऊर्जा हैं, हमारी शक्ति है, हमारा आत्मविश्वास है।

कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे तेजस्वी 
बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार के हर जिले में घूम रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ वह संवाद कर रहे हैं। रविवार मध्य रात्रि तेजस्वी यादव पटना लौट रहे थे। इसी दौरान वैशाली जिले के कई जगहों पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। तेजस्वी यादव बिदुपुर के ककरहट्टा में स्वतंत्रता सेनानी अक्षयबट राय के मूर्ति आवरण कार्यक्रम में शामिल भी हुए थे। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ सांसद संजय यादव सहित कई राजद के नेता भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें