फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेजस्वी यादव ने कहा- हमारी सरकार बनी तो लागू होगी डोमिसाइल नीति; भाजपा बोली- यह राज्य हित में नहीं

Sat, 24 May 2025 04:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद समर्थकों ने कहा कि अगर बिहार में डोमिसाइल नीति लागू हो जाती है तो बिहार की नौकरी यहां के निवासियों को ही मिलेगी। वहीं भाजपा ने कहा कि अगर बिहार डोमिसाइल नीति लागू करेगा तो दूसरे राज्य ऐसा कर सकते हैं। ऐसे में क्या बिहार के युवा बाहर के राज्यों में नौकरी ले पाएंगे?
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव को सभी राजनीतिक दल कई तरह लोक लुभावन वादे कर रहे। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डोमिसाइल नीति को लेकर बड़ा वादा कर दिया है। इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने एलान किया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो बिहार में सौ प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करेंगे। इससे बिहार की नौकरी यहां के निवासियों को ही मिलेगी। तेजस्वी के इस घोषणा के बाद राजद समर्थक ने तेजस्वी यादव को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म निःशुल्क होंगे। परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए पैसे सरकार देगी। 

विज्ञापन


रोटी रोजगार देकर आर्थिक न्याय करेंगे तेजस्वी
राजद समर्थक ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव जाति जनगणना से सामाजिक न्याय करेंगे। रोटी रोजगार देकर आर्थिक न्याय करेंगे। समर्थक ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो कहा कि वह समझो पूरा हुआ। नौकरी का वादा किया वह पूरा किया। युवाओं को रोजगार किया। डोमिसाइल नीति पर तेजस्वी यादव के बयान का वीडियो राजद समर्थक खूब शेयर कर रहे हैं। बता दें कि बिहार के युवाओं का एक बड़ा वर्ग डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं। वह कई बार नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर चुके हैं।  
सीएम नीतीश कुमार मिलेंगे पीएम मोदी से, डिप्टी सीएम भी रहेंगे दिल्ली में; जानें पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव बयान पर भाजपा का तंज 
वहीं डोमिसाइल नीति पर तेजस्वी यादव के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि उन्हें पता है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली है। इसलिए कभी न पूरा होने वाला वादा कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष को डोमिसाइल नीति की जमीनी हकीकत समझनी चाहिए। बिहार के युवा केवल बिहार ही नहीं अन्य राज्यों में भी सरकारी नौकरी कर रहे हैं। अगर तेजस्वी यादव की तरह अन्य राज्य में ऐसा होने लगे तो बिहार के युवा बाहर के राज्यों में नौकरी नहीं कर पाएंगे। प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि बिहार के लोग देशभर में अपनी प्रतिभा से पहचाने जाते हैं, उन्हें सीमित करना राज्यहित में नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें