जिस महिला के साथ सोशल मीडिया पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का फोटो वायरल हुआ था। उनसे ही मिलने तेज प्रताप यादव सोमवार को उनके घर पर पहुंचे। तेज प्रताप बाइक से गए थे। करीब सात घंटे वहां रहे। इसके बाद बाहर निकलने तो मीडिया के सवालों का जवाब दिया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं सबसे मिलते जुलते रहता हूं। इस घर से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। मुझे आने-जाने से कोई नहीं रोक नहीं सकता है। वहीं अनुष्का यादव) को अपने घर ले जाने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने चुप्पी साध ली और जवाब को टाल हुए गाड़ी में बैठ गए। तेज प्रताप के निकलते ही अनुष्का यादव के भाई आकाश याव दूसरी गाड़ी से बाहर निकले। हालांकि, उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया।
मुलाकात से पहले इंटरव्यू में कहा था- प्यार किया तो किया...
पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने इस मुलाकात से पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजप्रताप ने स्वीकार करते हुए कहा कि अनुष्का के साथ उनकी तस्वीरें सही थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी माना कि वह मेरा ही पोस्ट था, लेकिन फोटो-वीडियो मैंने नहीं डाले थे। हां यह बात जरुर है कि वह पोस्ट मेरी आईडी से ही हुआ था। वैसे भी प्रेम तो सभी करते हैं। प्यार किया तो किया... इसमें कोई गलती नहीं है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि दुश्मन हर पग-पग पर हैं। मैं जनता के रास्ते फिर से पार्टी में आऊंगा और फिर धीरे-धीरे सब लोग मान जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव ने बिना नाम लेते हुए यह भी कहा कि कुछ समय के लिए लोगों ने सोचा होगा कि मुझे पार्टी और परिवार से बाहर कर देंगे तो मेरा पापड़ बेल जाएगा। लेकिन वे सभी लोग पछताएंगे।
छह साल के लिए पार्टी से निलंबित, परिवार से भी दूर
इससे पहले 25 मई को पूर्व मंत्री और विधायक तेज प्रताप यादव को
राष्ट्रीय जनता दल से निकाल दिया गया था। तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। लालू ने उन्हें परिवार से भी दूर कर दिया थ। लालू ने 'एक्स' पर लिखा था, 'निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
तेज के अकाउंट से हुए पोस्ट ने मचा दिया था घमासान
दरअसल्, 24 मई को तेज प्रताप यादव के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए
पोस्ट ने बवाल मचा दिया था। पोस्ट में तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे। इसमें लिखा गया था कि हम दोनों पिछले 12 साल से एक दूसरे को जानते हैं। प्यार भी करते हैं। पिछले 12 साल से हम रिलेशन में हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कि कैसे कहूं....? इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हूं कि आप लोग मेरी बातों को समझेंगे। पोस्ट को लेकर बवाल हुआ तो यह सोशल मीडिया से गायब कर दिया गया। तेज प्रताप यादव के अकाउंट से ही इसे डिलीट कर दिया गया। हालांकि, तब तक इसके स्क्रीनशॉट लोगों ने सुरक्षित कर लिए। देखते ही देखते पोस्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। मीडिया में भी इसक खूब चर्चा हुई।