हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चौक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। मुजफ्फरपुर की तरफ से गलत साइड से आ रही एक ट्रक ने 14 साल के किशोर हिमांशु कुमार को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चौक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। मुजफ्फरपुर की तरफ से गलत साइड से आ रही एक ट्रक ने 14 साल के किशोर हिमांशु कुमार को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हिमांशु भगवानपुर थाना क्षेत्र के सतपुर गांव का रहने वाला था और दौलतपुर गांव में अपने नानी के श्राद्ध में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
हादसे के समय वह फल खरीदने के लिए चौक पर गया था। तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को सड़क पर खड़ा कर जाम कर दिया।
मौके पर पहुंची टीम
सूचना मिलने पर सदर थाना अध्यक्ष रविकांत पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।