फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नाबालिग के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, आरोपी के समर्थकों ने पीड़ित पक्ष को थाने के गेट पर पीटा

Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : हर माता-पिता को अपनी बेटी का बहुत ख्याल रखना चाहिए, क्यों कि आपकी बच्ची के साथ कब क्या हो सकता है, यह कोई नहीं बता सकता। पटना के एक गांव में घर पर आकर पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने मासूम बच्ची के साथ गंदा काम किया। फिर थाना पर भी खूब हंगामा हुआ।  
विज्ञापन
थाना के पास हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के एक गांव में स्थित घर पर होम ट्यूशन पढ़ने गए शिक्षक के द्वारा एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वही बच्ची खून से सनी बच्ची को देखकर परिजनों व गांव की महिला ने पकड़ जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है। वही आरोपी शिक्षक पक्ष के लोगों ने केस नही करने की धमकी देते हुए मनेर थाना के गेट पर ही पीड़िता के परिवार वालों के साथ हाथापाई और मारपीट करने लगे। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर आगे कार्रवाई में जुटी है। घटना मनेर थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़िए-Bihar Police: पटना के गंगा पथ पर पुलिस मुठभेड़, नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक शिक्षक घर पर बच्ची (5) को पढ़ने गया था। इस बीच युवक ने शिक्षक और शिष्या के रिश्ते को कलंकित करते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में बच्ची पूरी तरह से खून से लथपथ होकर रोने और चीखने चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज को सुनकर उसकी मां और घर की महिलाएं वहां पहुंची तो वह दृश्य देखकर दंग रह गई। फिर महिलाएं भी चीखने चिल्लाने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोग वहां जुट गए। घर की और गांव की महिलाओं ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान बच्ची के कपड़े को पूरी तरह से खून से सना हुआ पाया। इसके अलावा शिक्षक के प्राइवेट पार्ट में भी खून के अंश पाए गये। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पुलिस की वर्दी पहनकर शराब ले जा रहा था नकली दरोगा, उत्पाद विभाग की टीम ने खेप के साथ पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। आरोपी के परिजनों ने दबंगई दिखाते हुए मनेर थाना के मुख्य गेट पर ही पीड़ित पक्ष को घेर लिया और उन सब के साथ वेलोग मारपीट करने लगे। आरोपी के समर्थक पीड़ित पक्ष पर केस नहीं करने की धमकी देने लगे। मारपीट को देखकर मौजूद पुलिसकर्मियों ने 5 लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में मनेर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा मनेर थाने में लिखित शिकायत की गई है। इस मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें